CSK के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन ने लगाया 108 मीटर लंबा छक्का, आपने देखा क्या
लियम लिविंगस्टन ने मुकेश चौधरी के एक ओवर में कुल 26 रन मारे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 3, 2022 9:51 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की तरफ से लियम लिविंगस्टन के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रवींद्र जडेजा ने मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई।
जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की तरफ से अच्छी शुरुआत देखने को मिली जिसमें उन्होंने 4 के स्कोर पर पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को सिर्फ 4 के स्कोर पर पवेलियन भेजते हुए बड़ा झटका देने का काम किया। इसके बाद 14 के स्कोर पर भानुका राजपक्षा भी रन-आउट होकर पवेलियन की तरफ चल दिए।
जिसके बाद एक समय ऐसा लगा कि पंजाब किंग्स की टीम शुरुआती 6 ओवरों का लाभ नहीं उठा सकेगी। लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन ने मैदान पर उतरने के बाद अपने अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। जिसके चलते अचानक पंजाब किंग्स की ऊपर से दबाव साफतौर पर कम होता गया। लिविंगस्टन ने इस दौरान पारी के 5वें ओवर में जो CSK की तरफ से तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी फेकने आए थे उनकी 6 गेंदों में कुल 26 रन बटोरे।
जिसमें लिविंगस्टन ने इस ओवर की शुरुआत शानदार छक्के के साथ की जिसको उन्होंने 108 मीटर दूर मैदान के बाहर पहुंचाया था। इस शॉट को देखने के बाद सभी हैरानी में पड़ गए थे, वहीं इससे लिविंगस्टन की ताकत का भी अंदाजा सभी ने लगाया कि वह गेंद को इतनी दूर भी मैदान से बाहर पहुंचा सकते हैं।
यहां पर देखिए लिविंगस्टन के उस शॉट को:
Mukesh Choudhary to Livingstone, SIX, 🎈 masssiveeee!#CricketMasterUpdater pic.twitter.com/GevVxnUnRW
— Live Cricket Master Updater (@MohsinM55415496) April 3, 2022
IPL 2022 सीजन में अपने ही सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा:
पंजाब किंग्स का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला है, जिसमें अभी तक लिविंगस्टन 2 सबसे लंबे छक्के लगाकर पहले ही वह इस लिस्ट में शामिल हो गए। जिसमें इससे पहले लिविंगस्टन ने इस सीजन में 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था। सिर्फ लिविंगस्टन ही नहीं बल्कि इंग्लैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर भी 101 मीटर लंबा छक्का लगा चुके हैं, वहीं भारतीय खिलाड़ी इशान किशन के बल्ले से भी 98 मीटर लंबा छक्का देखने को मिला है।
वहीं इस मैच में लिविंगस्टन की पारी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 180 का स्कोर बनाने में सफल रही।