CWC 2023, Match 26, PAK vs SA: बाबर आजम और सऊद शकील ने जड़े अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 271 रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023, Match 26, PAK vs SA: बाबर आजम और सऊद शकील ने जड़े अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 271 रन

पाकिस्तान के लिए इस वर्ल्ड कप 2023 में वापसी करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना बेहद जरूरी है।

South Africa Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
South Africa Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मैच आज 27अक्टूबर को चेन्नई के एमए चितंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और एक बार फिर उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि उन्होंने मात्र 20 रनों के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला सफीक (9) को खो दिया।

दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने अब्दुल्ला सफीक और इमाम-उल-हक (12) को सस्ते पर चलता किया। जिसके बाद जेराल्ड कोएत्ज़ी ने मोहम्मद रिजवान (31) के रूप में दक्षिण अफ्रीका को तीसरी सफलता दिलाई, और उनके पीछे-पीछे तबरेज शम्सी ने इफ्तिखार अहमद (21) को पवेलियन भेजा।

बाबर आजम और सऊद शकील ने संभाली पाकिस्तान की पारी

जिसके बाद बाबर आजम (50), सऊद शकील (52) और शादाब खान (43) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पारी को संभाला और बोर्ड पर 270 रनों का मजबूत स्कोर पोस्ट करने में मदद की। आपको बता दें, बाबर आजम और सऊद शकील को तबरेज शम्सी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं जेराल्ड कोएत्ज़ी ने शादाब खान का शिकार किया। जिसके बाद स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी मात्र दो रन बनाकर तबरेज शम्सी को चौथा विकेट लेने में मदद की।

यहां पढ़िए: CWC 2023, Match 26, PAK vs SA: मार्को जानसेन और मोहम्मद रिजवान के बीच लाइव मैच में हुई तीखी बहस, वीडियो हुआ वायरल

वहीं मोहम्मद नवाज ने 24 रनों का योगदान दिया, जबकि मोहम्मद वसीम 7 रन बनाकर लुंगी एनगिडी को पहला विकेट दिलाया। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए गेंद के साथ तबरेज शम्सी (10 ओवरों में 60/4) हीरो बनकर उभरें, जबकि जेराल्ड कोएत्ज़ी और मार्को जानसेन के हाथ क्रमशः तीन और दो सफलता लगी। अब दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 271 रनों की जरूरत है।

दक्षिण अफ्रीका इस लक्ष्य को हासिल कर जारी वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पांचवी जीत दर्ज करना चाहेंगे। आपको बता दें, CWC 2023 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के लिए चेन्नई में रनों के लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन इस समय कमजोर नजर आ रहे पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोलना भी उतना मुश्किल नहीं होने वाला है

PAK vs SA मैच की पहली पारी पर कुछ ऐसे रही फैंस की प्रतिक्रियाएं:

https://twitter.com/faisalfaz79/status/1717881015052423362?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?