Ashes 2023: इंग्लैंड पुरुष और महिला टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और हीथर नाइट की तस्वीरों को प्रोजेक्टर के सहारे टावर ब्रिज में लगाया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: इंग्लैंड पुरुष और महिला टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और हीथर नाइट की तस्वीरों को प्रोजेक्टर के सहारे टावर ब्रिज में लगाया गया

महिला एशेज 2023 की शुरुआत 22 जून से हो रही है और यह 18 जुलाई तक खेला जाएगा वहीं पुरुष एशेज 16 जून से 31 जुलाई तक होगा।

Ben Stokes and Heather Knight (Pic Source-Twitter)
Ben Stokes and Heather Knight (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और हीथर नाइट की डबल एशेज सीरीज से पहले 7 जून को लंदन के टावर ब्रिज पर प्रोजेक्टर के सहारे दोनों की तस्वीरों को अगल-बगल लगाया गया। बता दें, महिला एशेज 2023 की शुरुआत 22 जून से हो रही है और यह 18 जुलाई तक खेला जाएगा वहीं पुरुष एशेज 16 जून से 31 जुलाई तक होगा।

एशेज सीरीज को लेकर इंग्लैंड के पुरूष टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि चाहे कोई भी क्रिकेटर हो वो एशेज सीरीज जरूर खेलना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए यह काफी बड़ा मौका है और अभी से ही टिकट की खरीदारी में देखा जा सकता है कि तमाम लोग महिला टीम को भी सपोर्ट देना चाहते हैं।

Mail Sport के मुताबिक बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘द एशेज क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच है और सभी क्रिकेटर इसको जरूर खेलना चाहते हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है कि पुरुष और महिला एशेज लगभग आस-पास ही खेला जा रहा है और हम लोग यह भी देख रहे हैं कि तमाम फैंस महिला टीम को भी काफी सपोर्ट कर रही है। टिकट की खरीदारी भी काफी अच्छी तरह से हो रही है।

पिछले कुछ सालों में महिला खेल में काफी बदलाव देखने को मिला है और हीथर और उनकी टीम को भी इस पिच में काफी सफलता मिलेगी।’

यह गर्मी महिला क्रिकेट के लिए काफी बड़ी होने वाली है: हीथर नाइट

इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि, ‘मेरी कुछ पसंदीदा एशेज यादें इंग्लैंड के दर्शकों के सामने ही रही है और उन्होंने भी हमारा काफी साथ दिया है। दोनों ही टीमों के लिए यह गर्मी बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। हम यही कोशिश करते हैं कि आगामी एशेज में हम सब अच्छा प्रदर्शन करें और तमाम दर्शकों का दिल जीत सके।

महिला क्रिकेट के लिए भी यह गर्मी काफी बड़ी होने वाली है और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेजर वेन्यू में हम और पुरुष टीम एक साथ खेलेंगे और यह सच में काफी मजेदार होने वाला है। टिकट की बिक्री भी रिकॉर्ड तोड़ रही है और इतने बड़े दर्शकों के बीच में महिला एशेज खेलना सच में बहुत ही बड़ी बात होगी।

मुझे याद है कि 2005 में इंग्लिश पुरुष और महिला टीम डबल डेकर बस में सच में देखी गई थी और इस गर्मी में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही होने वाला है।’

close whatsapp