ये क्या? कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपने ही बल्लेबाजों को लिया निशाने पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या? कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपने ही बल्लेबाजों को लिया निशाने पर

टीम इंडिया की हार पर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने रखी अपनी बात।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah. (Photo by PAUL ELLIS/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ हुए 5वें टेस्ट के लिए टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे, बतौर कप्तान बुमराह जीत के साथ आगाज नहीं कर पाए और टीम इंडिया ये मुकाबला हार गई। जिसके बाद हार पर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने खुलकर अपनी बात रखी और इंग्लैंड टीम की तारीफ की।

क्यों जसप्रीत बुमराह को करनी पड़ी टीम इंडिया की कप्तानी?

इंग्लिश टीम के खिलाफ इस टेस्ट की शुरूआत से पहले कप्तान रोहित शर्मा कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उनकी जगह बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी दी गई।

कप्तान जसप्रीत बुमराह कुछ ज्यादा ही बोल गए!

*टीम इंडिया की हार पर बुमराह ने रखी अपनी बात।
*आखिरी 2 दिन में मुकाबला निकला हमारे हाथ से- बुमराह।
*चौथे दिन हमारी बल्लेबाजी में कमी रही काफी – जसप्रीत बुमराह।
*बुमराह बोले इंग्लैंड टीम ने काफी शानदार क्रिकेट खेला।

कप्तान जसप्रीत बुमराह को मिला खास खिताब

भले ही टीम इंडिया आखिरी टेस्ट मैच हार गई और इंग्लैंड ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया, लेकिन बुमराह को भारत की तरफ से प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। बुमराह ने इस टेस्ट सीरीज में कुल 23 विकेट अपने नाम किए थे, इसलिए उन्हें ये खिताब मिला।

BCCI ने किया तेज गेंदबाज के लिए पोस्ट

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टी-20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया और इंग्लैंड का सामना

भले ही टीम इंडिया टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई, लेकिन टीम के पास अभी भी इंग्लैंड को हराने का मौका है। जहां भारतीय टीम को ये मौका मिलेगा टी-20 और वनडे सीरीज में, सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी और इसका आगाज 7 जुलाई यानी की कल से होगा।

close whatsapp