भारतीय महिला टीम ने जमाई धाक, लाल गेंद से दमदार प्रदर्शन के बाद दिखा वीडियो में बेबाक अंदाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय महिला टीम ने जमाई धाक, लाल गेंद से दमदार प्रदर्शन के बाद दिखा वीडियो में बेबाक अंदाज

दीप्ति शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Indian Women Team (Pic Source-Twitter)
Indian Women Team (Pic Source-Twitter)

आज यानी 16 दिसंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम को 347 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दीप्ति शर्मा ने इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले पहली पारी में 113 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और उसके बाद इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं दीप्ति शर्मा ने दूसरी पारी के दौरान भी काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टीम इस जीत का जमकर लुफ्त उठा रही है। यही नहीं सभी खिलाड़ियों ने भी दीप्ति शर्मा के लिए जमकर चीयर किया।

उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘हंसी, मजाक और खुशी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला जीतने के बाद भारतीय महिला टीम के ड्रेसिंग रूम का BTS।’

ये रही वीडियो:

बता दें, भारतीय महिला टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 428 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 136 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी को 186 रन पर 6 विकेट पर घोषित कर दिया।

इंग्लैंड दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 131 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। भले ही टी20 सीरीज को भारतीय महिला टीम अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने जीत दर्ज की और कई लोगों का दिल जीता।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?