पीसीए (PCA) में हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर हरभजन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को लिखा पत्र
हरभजन सिंह पीसीए (PCA) के मुख्य सलाहकार है।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2022 3:03 अपराह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 7 अक्टूबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) को राज्य के शासी निकाय में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर एक ओपन लेटर लिखा है। पीसीए (PCA) के मुख्य सलाहकार ने खुलासा किया कि उन्हें मतदान के अधिकार के साथ नए सदस्यों को शामिल करने के संबंध में पीसीए (PCA) के सदस्यों से बहुत सारी शिकायतें मिल रही हैं।
पीसीए (PCA) के मुख्य सलाहकार हरभजन सिंह ने मौजूदा अध्यक्ष गुलजार इंदर चहल पर अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए सभी हितधारकों को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है। कथित तौर पर वोटों को प्रभावित करने के लिए पीसीए (PCA) में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अवैध गतिविधियों का उपयोग किया जा रहा है।
पीसीए में अवैध गतिविधियों के खिलाफ हरभजन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की
उन्होंने सभी से एकजुट होने और पीसीए (PCA) की अखंडता को बनाए रखने के लिए इन गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर ने इस मुद्दे को लेकर पूजब के मुख्य मंत्री भगवंत मान को भी एक पात्र लिखा है आपको बता दें, हरभजन इस समय राज्य सभा में संसद के सदस्य भी है।
हरभजन सिंह ने पत्र में लिखा: “मुझे पिछले एक हफ्ते या 10 दिनों से क्रिकेट प्रेमियों और कई हितधारकों से कई शिकायतें मिल रही हैं कि वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में पीसीए बहुत सारी अवैध गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं, जो पारदर्शिता और क्रिकेट प्रशासन की भावना के खिलाफ है। मुझे यह भी पता चला है कि कल इस संबंध में लोकपाल के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
दरअसल, मुद्दा यह है कि पीसीए मतदान के अधिकार के साथ लगभग 150 सदस्यों को राज्य निकाय में शामिल करने के लिए जद्दोजतन कर रहा है, ताकि सारी चीजें उनके पक्ष में आ जाए और ये कार्य अपैक्स कौंसिल या सामान्य निकाय की सहमति के बिना किए जा रहा है। उन्होंने इस बारे में मुझसे भी सलाह नहीं ली, और ये गतिविधियां बीसीसीआई के संविधान, पीसीए के दिशानिर्देशों और खेल निकायों के प्रशासन में पारदर्शिता और नैतिक मानदंडों के उल्लंघन के खिलाफ भी हैं। अपनी अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए, वे पीसीए की औपचारिक बैठकें आयोजित नहीं कर रहे हैं, और सभी निर्णय अपने आप ले रहे हैं, जो उनके स्वार्थी उद्देश्यों की पूर्ति करते हैं।”
Things are getting uglier in @pcacricket. Harbhajan Singh @harbhajan_singh, who is chief advisor to the PCA, has shot an open letter to all members of the unit about alleged "illegal activities" with regards to new memberships.
The former great has also written to Punjab CM. pic.twitter.com/hJfKhX76V5— Kushan Sarkar (@kushansarkar) October 7, 2022