IPL 2024: हार्दिक-बुमराह के बीच चल रहा है IGNORE गेम, ऐसे तो खराब हो जाएगा MI टीम का नेम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हार्दिक-बुमराह के बीच चल रहा है IGNORE गेम, ऐसे तो खराब हो जाएगा MI टीम का नेम

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

GT vs MI (Pic Source-X)
GT vs MI (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। बता दें, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

हालांकि मुकाबले के दौरान ऐसा देखा गया कि मुंबई इंडियंस के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या से बिल्कुल भी बातचीत नहीं कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह किसी चीज को लेकर काफी नाराज हैं और गेंदबाजी के दौरान उन्हें हार्दिक पांड्या के साथ बातचीत करते हुए बिल्कुल भी नहीं देखा गया।

तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों बुमराह और पांड्या आपस में बातचीत नहीं कर रहे हैं। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

जब हार्दिक पांड्या को मुंबई टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था तमाम फैंस भी फ्रेंचाइजी के इस फैसले से काफी हैरान थे। यही नहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान जब जसप्रीत बुमराह ने विकेट लिया तब हार्दिक पांड्या को उनसे दूर खड़े हुए देखा गया।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अभी तक मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस टीम के कप्तानी की थी। यही नहीं उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था जबकि 2023 सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

हालांकि 2023 सीजन के फाइनल में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को दिया गया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?