Harshit Rana Debute

IND vs ENG: हर्षित राणा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में झटके तीन विकेट।

Harshit Rana (Photo Source: Getty Images)
Harshit Rana (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मैच पुणे में खेला गया। इस मैच में शिवम दुबे के चोटिल होने के बाद हर्षित राणा को बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट खेलने का मौका मिला। भारतीय पारी के आखिरी ओवर के दौरान जेमी ओवरटन की गेंद दुबे के हेलमेट पर लग गई थी। जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तो दुबे की जगह राणा मैदान पर आए।

हर्षित राणा ने मैदान पर उतरते ही एक नायब रिकॉर्ड बनाया। वह T20I में बतौर कन्कशन सबस्टीट्यूट डेब्यू करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा नहीं है कि ये क्रिकेट के इतिहास की यह पहली घटना है। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसा कई बार हो चुका है कि, जब कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में आए खिलाड़ी ने अपना डेब्यू किया हो, लेकिन T20I में ऐसा पहली बार हुआ है।

कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

ब्रायन मुदजिंगन्यामा Test, बनाम श्रीलंका – हरारे 2020

नील रॉक ODI, बनाम वेस्टइंडीज – किंग्स्टन 2022

खाया ज़ोंडो Test, बनाम बांग्लादेश – गकेबरहा 2022

मैट पार्किंसन Test, बनाम न्यूजीलैंड – लॉर्ड्स 2022

कामरान गुलाम ODI, बनाम न्यूजीलैंड – कराची 2023

बहिर शाह Test, बनाम बांग्लादेश – मीरपुर 2023

हर्षित राणा T20I, बनाम इंग्लैंड पुणे 2025

भारतीय टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। भारत की ओर से रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। दुबे को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

close whatsapp