टी20 वर्ल्ड कप से पहले अंबाती रायडू ने जगजाहिर की Suryakumar Yadav की बड़ी कमजोरी

“उसे इस पर बहुत काम करने की जरूरत….”- टी20 वर्ल्ड कप से पहले अंबाती रायडू ने जगजाहिर की सूर्या की सबसे बड़ी कमजोरी

सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी।

Suryakumar Yadav & Ambati Raydu (Photo Source: X/Twitter)
Suryakumar Yadav & Ambati Raydu (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 रनों से हार झेलनी पड़ी। टीम 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई थी। रन चेज में मुंबई को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन गलत टेक्निक के चलते वह आंद्रे रसल के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सूर्या जिस अंदाज में आउट हुए उसे लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है।

उसे इस पर थोड़ा काम करने की जरूरत है- अंबाती रायडू

आंद्रे रसेल की गेंद पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पॉइंट की दिशा को छोड़कर लेग साइड की ओर छोटी बाउंड्री को टारगेट करते हुए शॉट लगाने का प्रयास किया था। लेकिन कनेक्शन अच्छा हुआ नहीं और सीधा डीप square leg पर रमनदीप सिंह को कैच दे बैठे। सूर्या ने 14 गेंदों में मात्र 11 रनों की पारी खेली।

अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को गेंदबाजी करने के मामले में भी प्लान है। आप धीमी गेंदबाजी करते हैं और आप वाइड गेंदबाजी करते हैं। हमने वर्ल्ड कप में भी ऐसा देखा है, जब पिच एक तरफ बड़ी बाउंड्री के साथ धीमी होती है, तो टीमों के पास उसके खिलाफ एक योजना होती है। उसे इस पर थोड़ा काम करने की जरूरत है।’ 

उनका शॉट चयन खराब था- अंबाती रायडू 

कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस को लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत मिली थी। लेकिन जैसे ही ईशान किशन का विकेट गिरा, टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से डगमगा गई। अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के खराब शॉट सलेक्शन की काफी ज्यादा आलोचना की है।

अंबाती रायडू ने आगे बात करते हुए कहा, ‘स्पिनरों को खेलने की क्षमता की कमी के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा। खेल में थोड़ी नमी थी, गेंद रुक रही थी, लेकिन मुझे लगता है कि उनका शॉट चयन खराब था। रोहित शर्मा सीधे खेलते हुए बड़े-बड़े छक्कों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज वह स्वीप और रिवर्स स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे। बल्लेबाजी की कमी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।’ 

close whatsapp