रणजी ट्राॅफी में विराट कोहली को हिमांशु सांगवान ने किया आउट, लेकिन फैंस ने गलत हिमांशु को कर दिया ट्रोल, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी ट्राॅफी में विराट कोहली को हिमांशु सांगवान ने किया आउट, लेकिन फैंस ने गलत हिमांशु को कर दिया ट्रोल, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

कोहली रणजी ट्राॅफी में 12 साल बाद अपने डेब्यू पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

करीब 12 साल बाद रणजी ट्राॅफी में वापसी कर रहे पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का अनुभव कुछ खास नहीं रहा। रेलवे के खिलाफ दिल्ली के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे राउंड 7 के मुकाबले में, कोहली दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे थे।

लेकिन विराट कोहली 15 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर बोल्ड आउट हो गए। हालांकि, रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान जिन्होंने कोहली को बोल्ड आउट किया था, उससे पहली एक गेंद पर कोहली ने गेंदबाज को करारा चौका लगाया था। लेकिन अगली ही गेंद पर सांगवान ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए बैट और पैड के बीच से गेंद को निकालते हुए सीधे ही कोहली की गिल्लियां बिखेर दीं।

हालांकि, कोहली को आउट करने के बाद तमाम क्रिकेट और कोहली फैंस सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर गलत हिमांशु सांगवान के नाम को टैग करते हुए ट्रोल करने लगे। लेकिन जब फैन हद से ज्यादा उसे ट्रोल करने लगे, तो उस यूजर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को अपडेट करते हुए लिखा- भाईओ मैं वो क्रिकेट वाला हिमांशु सांगवान नहीं हूं, जो सब सोच रहे हो।

देखें इस फैन की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

दूसरी ओर, इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन का खेल आज 31 जनवरी को जारी है। रेलवे की पहली पारी के 241 रनों पर सिमटने के बाद, खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 67 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर कुल 257 रन बना लिए हैं। दिल्ली की रेलवे पर फिलहाल बढ़त 22 रनों की हो गई है।

क्रीज पर इस समय सुमित माथुर 55* और प्रणव रघुवंशी 21* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं, रेलवे की ओर से पहली पारी की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो हिमांशु सांगवान को 2 और कुणाल यादव, राहुल शर्मा और कर्ण शर्मा 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं।

close whatsapp