मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान, कहा- वह हर प्लेयर को सपोर्ट करते रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान, कहा- वह हर प्लेयर को सपोर्ट करते रहे हैं

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, मैं सौरव गांगुली कहूंगा, अगर आपके पास सौरव गांगुली जैसा कप्तान है, तब भारत के लिए खेलते समय आपका हौसला बढ़ जाता है।

Mohammad Kaif
Mohammad Kaif. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां भारत को कैरिबियाई टीम के खिलाफ टी20, टेस्ट मैच और ODI सीरीज खेलनी है। वहीं इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने भारतीय कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि, मेरे लिए सबसे अच्छा कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) हैं क्योंकि वह अपने खिलाड़ियों को हमेशा सपोर्ट करते थे। उन्होंने सौरव गांगुली की जमकर तारीफ की।

बता दें कि DD India पर बातचीत के दौरान जब मोहम्मद कैफ से बेस्ट कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैं सौरव गांगुली कहूंगा। दरअसल मुझे याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि, मुझे वहां जाना चाहिए और अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहिए। वह मेरा समर्थन करने के लिए वहां हैं। यह एक बड़ी टिप्पणी है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में, अगर आपके पास सौरव गांगुली जैसा कप्तान है, तब भारत के लिए खेलते समय आपका हौसला बढ़ जाता है।

सौरव गांगुली अद्भुत थे, वह शानदार कप्तान थे- मोहम्मद कैफ 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि,सौरव गांगुली अद्भुत थे, वह शानदार कप्तान थे। कप्तानी का मतलब है कि आपको एक नेता बनना होगा, सामने से नेतृत्व करना होगा, कप्तानी का मतलब है कि आप एक लीडर की भूमिका निभाएं और सामने से आगे बढ़कर टीम को लीड करें। तब सौरव गांगुली ने एक बेहतरीन टीम को तैयार किया था।

बता दें मोहम्मद कैफ अपने करियर के दौरान कई दिग्गज कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं। लेकिन उन्होंने उनमें से सबसे अच्छा कप्तान सौरव गांगुली को बताया। कैफ ने अपने 125 वनडे मैचों में से 83 वनडे गांगुली की कप्तानी में खेले।

अगर मोहम्मद  कैफ के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 13 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 624 रन बनाए। 125 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने दो शतक और 17 अर्धशतकों के साथ 2753 रन बनाया है।

यहां पढ़ें: Ashes 2023: तीसरे टेस्ट को लेकर क्रिस वोक्स ने टीम से की खास अपील, कहा- वह Superhuman जरूर हैं लेकिन हमें…..

close whatsapp