IND vs SL: विराट कोहली को बल्लेबाजी की थी इतनी जल्दी कि उन्होंने डगआउट में बैठे-बैठे रोहित शर्मा को दे दिया आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: विराट कोहली को बल्लेबाजी की थी इतनी जल्दी कि उन्होंने डगआउट में बैठे-बैठे रोहित शर्मा को दे दिया आउट

विराट कोहली ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा। उनके इस शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए। विराट कोहली ने पहले वनडे मुकाबले में 87 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

बता दें, विराट कोहली का यह 45वां अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक है और सभी प्रारूपों को मिलाकर यह उनका 73वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। बता दें, कोहली एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन अंपायर भी है और आज उन्होंने यह साबित कर दिया।

उन्होंने रोहित शर्मा के एक डीआरएस पर डगआउट में बैठकर अपना फैसला सुनाया जिसको देख तमाम प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए। बता दें, जब रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद थे तब विराट कोहली को लगातार ताली बजाते हुए देखा गया और जब गेंद बाउंड्री के पार गई तब उन्होंने दोनों बल्लेबाजों के लिए चीयर किया। उनके साथ डगआउट में इशान किशन भी थे।

ये रही वीडियो:

https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1612765087135330304?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1612765087135330304%7Ctwgr%5E9adbeda0dfd3dced5d5bc7c9838bc659b68f45cc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Find-vs-sl-virat-kohli-turns-umpire-in-dugout-gives-his-own-decision-as-rohit-sharma-survives-close-drs-call%2F

बता दें, वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित शर्मा ने डीआरएस की मांग की तो विराट कोहली ने डगआउट में अपनी ओर से आउट दे दिया। हालांकि रोहित शर्मा की किस्मत ने उनका साथ दिया और वो नॉटआउट करार दिए गए।

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया जबकि केएल राहुल ने 39 रन बनाए। भारत में कुल 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कसुन राजिथा ने 10 ओवर में 88 रन देकर तीन विकेट झटके। धनंजय डी सिल्वा, कप्तान दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने और दिलशान मदुशंका ने 1-1 विकेट झटके।

भारत का दूसरा वनडे मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा जबकि तीसरा वनडे मुकाबला 15 जनवरी को त्रिवेंद्रमपुरम में खेला जाएगा। बता दें, भारत ने इससे पहले श्रीलंका को तीन मुलाबलों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी। तमाम भारतीय प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि उनकी टीम इस वनडे सीरीज को भी अपने नाम करें।

close whatsapp