तीसरे टी20 मैच में धोनी ने इस तरह दिया तिरंगे को सम्मान, पूरा देश कर रहा है धोनी की तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीसरे टी20 मैच में धोनी ने इस तरह दिया तिरंगे को सम्मान, पूरा देश कर रहा है धोनी की तारीफ

Dhoni (Twitter)
Dhoni (Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 4 रन से रोमांचक जीत मिली। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज़ भी 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज के तीसरे मैच में बहुत कुछ घटा पहले भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड ने 212 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और जवाब में अंतिम ओवर तक यह कहा नहीं जा सकता था कि कौन सी टीम जीतेगी। भारतीय बल्लेबाज़ 213 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने में सफल न हो सके और दबाव में आकर अपने विकेट गंवाए।

हालांकि अंतिम ओवरों में दिनेश कार्तिक और क्रुनाल पांड्या ने कोशिश की थी, लेकिन फिर भी वह लक्ष्य से दूर रह गई। कार्तिक 16 गेंदों में 33 रन और क्रुनाल पांड्या 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूज़ीलैंड ने भारत को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि विजय शंकर (43), रोहित शर्मा (38), ऋषभ पंत (28) ने 14 ओवर तक मैच को बैलेंस रखा और स्कोर 141 रन कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम के विकेट लगातार गिर गए और टीम मैच में पिछ्ड़ गई। भारतीय टीम 20 ओवर में 208 रन ही बन सकी और 4 रन से हार गई।

इस मैच में T20 क्रिकेट की फटाफट क्रिकेट की पूरी दावत दर्शकों ने उड़ाई| हालांकि भारतीय टीम यह मैच नहीं जीत सकी, जिसका भारतीय फैन को दुख होगा। इस मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के प्रति हर भारतीय क्रिकेट फैन का, हर भारतीय के दिल में धोनी के प्रति सम्मान बढ़ गया।

तिरंगे को दिया सम्मान

दरअसल जब न्यूजीलैंड की पारी चल रही थी उस दौरान दर्शक दीर्घा में से एक व्यक्ति भारतीय झंडा तिरंगा लहराता हुआ धोनी की तरफ बढ़ा और वह धोनी के पैर छूने लगा। धोनी के पैर छूने के लिए उसने झंडा नीचे की तरफ रखना चाहता था लेकिन तभी धोनी ने झंंडा थाम लिया और अपने हाथ में ले लिया।

धोनी ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि तिरंगा झंडा नीचे जमीन को न छू पाए। धोनी ने झंडे को थाम लिया और सबसे पहले झंडे को सम्मान दिया फिर उस व्यक्ति को उठाया और वह व्यक्ति हाथ हिलाता हुआ धोनी के पैर छूकर मैदान से निकल लिया।

close whatsapp