दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम एकमात्र टेस्ट मैच में इस समय काफी मजबूत स्थिति में है - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम एकमात्र टेस्ट मैच में इस समय काफी मजबूत स्थिति में है

खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं।

Indian Women Cricket Team (Pic Source-Twitter)
Indian Women Cricket Team (Pic Source-Twitter)

इस समय भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ नवी मुंबई के डॉ. डीवाय पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में एकमात्र टेस्ट मैच खेल रही है। खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं।

बता दें, भारतीय टीम ने इस मैच की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 428 रन बनाए थे। पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड टीम ने बल्लेबाजी की लेकिन वो 136 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से Nat Sciver Brunt ने 70 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 59 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बन पाई। डेनियल वॉट ने 19 रन बनाए जबकि एमी जोन्स ने सिर्फ 12 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 5.3 ओवर्स में सात रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा स्नेह राणा ने 6 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। रेणुका सिंह ठाकुर और पूजा वस्त्राकर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए

बता दें, भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी खेल के दूसरे दिन ही शुरू कर दी है। स्मृति मंधाना दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और 26 रन बनाकर आउट हो गई। शेफाली वर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। उन्होंने यह रन 53 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से बनाए।

Jemimah Rodriques ने 27 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 67 गेंद में पांच चौकों की मदद से 44* रन बना लिए हैं जबकि पूजा वस्त्राकर ने 41 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 17* रन बना लिए है। चार्लोट डीन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 19 ओवर में 68 रन देकर चार विकेट हासिल कर लिए हैं।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?