IPL 2022: क्या रोहित शर्मा मानसिक तनाव का शिकार है? ग्रीम स्मिथ ने दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्या रोहित शर्मा मानसिक तनाव का शिकार है? ग्रीम स्मिथ ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत के साथ-साथ मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी भारी पड़ रही है रोहित शर्मा पर!

Grame Smith and Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Graeme Smith and Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) जारी सीजन में मुश्किल दौर से गुजर रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस (MI) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक अपने सभी पांच में गंवा दिए हैं, जिसे देखते हुए उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कप्तानी के अलावा रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चमक रहा है, उन्होंने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 5 पारियों में केवल 108 रन बनाए हैं। आपको बता दें, जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) भारत के सभी प्रारूपों में कप्तानी संभालने के बाद रोहित शर्मा का पहला सीजन है, और जिम्मेदारियों का असर साफ-साफ दिखाई दें रहा है।

अब इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी राय जाहिर की है। ग्रीम स्मिथ का मानना है कि खेल के तीनो प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी ने रोहित शर्मा को मानसिक रूप से प्रभावित किया है, और इसका असर आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिखाई दें रहा है।

क्या रोहित शर्मा तनाव में है?

उन्होंने रोहित शर्मा को सामने से मुंबई इंडियंस (MI) की लड़ाई का नेतृत्व करने का सुझाव भी दिया है। दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने आगे कहा कि MI तब अधिक मैच जीतती है, जब रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी को अच्छी शुरुआत प्रदान करते हैं, और कहा अंतरराष्ट्रीय कप्तानी की जिम्मेदारियों ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया है।

ग्रीम स्मिथ ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा: “रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम की ऊर्जा हैं। जब वह अच्छी शुरुआत देते हैं, तो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। जब वह रन बना रहा होता है तो अधिकतम मैच मुंबई ही जीतती है। भारत के सभी प्रारूपों की कप्तानी संभालने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। क्या आईपीएल 2022 में वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं? यह विचार करने योग्य है।”

उन्होंने अंत में कहा: “वह बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। यदि आप मुंबई इंडियंस की लाइन-अप को देखें, तो रोहित शर्मा एक उत्कृष्ट खिलाड़ी है, लेकिन उन्हें अब तक अपना फॉर्म नहीं मिला है। पहले ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव चोटिल थे, लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी की और अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे है, वहीं कायरन पोलार्ड एक पावर फिनिशर के रूप में उनके पास है। अब तो MI को डेवाल्ड ब्रेविस जैसा होनहार खिलाड़ी भी मिल गया है, लेकिन वह अभी युवा है। यह बहुत मजबूत बल्लेबाजी क्रम है।”

close whatsapp