आईपीएल 2023: बटलर चले थे शमी के खिलाफ खेलने अपना पसंदीदा शॉट, GT स्टार ने पिच डिलीवरी से उड़ा दिए होश - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: बटलर चले थे शमी के खिलाफ खेलने अपना पसंदीदा शॉट, GT स्टार ने पिच डिलीवरी से उड़ा दिए होश

मोहम्मद शमी ने GT vs RR मैच के दौरान 3/25 के आंकड़े दर्ज किए।

Mohammad Shami and Jos Buttler (Image Source: BCCI-IPL)
Mohammad Shami and Jos Buttler (Image Source: BCCI-IPL)

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को तीन विकेट से मात दी।

हालांकि, गुजरात टाइटंस (GT) ने यह घरेलू मैच गंवा दिया, लेकिन उनके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जिस तरह जोस बटलर को आउट किया, वो इस मैच के मुख्य आकर्षणों में से एक था। इस बीच, जब सीम बॉलिंग के लाजवाब प्रदर्शन की बात आती है, तो मोहम्मद शमी की कला को मात देने वाले बल्लेबाज बिरले ही दिखाई देते हैं।

ऐसा ही एक नजारा GT vs RR मैच के दौरान देखने को मिला, जब शमी ने जोस बटलर को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया। दरअसल, मोटेरा स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जीत के लिए 178 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देखते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के प्रशंसकों को जोस बटलर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें चकनाचुर कर दिया।

मोहम्मद शमी ने शानदार डिलीवरी के साथ किया जोस बटलर का शिकार

इंग्लैंड के कप्तान चार डॉट बॉल खेलने के बाद पांचवी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए, जिसका श्रेय गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जाता है। GT vs RR मैच के तीसरे ओवर में, शमी ने एक शानदार गेंद फेंकी, जो तेजी से स्विंग हुई और राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज को चकमा दे गई।

जोस बटलर, जो अपनी आक्रामक बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेग साइड की ओर एक स्कूप शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद की गति को वो हैंडल नहीं कर पाए और वह गेंद से कनेक्शन बनाने में नाकाम रहे। जिसके बाद गेंद तेजी से ऑफ स्टंप की ओर बढ़ी और ऑफ स्टंप को चीरकर आगे निकल गई, और बटलर डक पर आउट हो गए।

मोहम्मद शमी आमतौर पर आक्रामक तरीके से विकेट का जश्न नहीं मनाते हैं, लेकिन उन्हें पता था कि यह विकेट उनकी टीम के लिए कितना मायने रखता था, और कितन बड़ा विकेट था, इसलिए वह सेलिब्रेशन के दौरान पूरे जोश में नजर आए।

यहां देखिए कैसे शमी ने किया बटलर का शिकार

close whatsapp