MI vs GT: सूर्याकुमार के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया
सूर्यकुमार यादव ने खेली 103* रनों की शानदार मैच विनिंग पारी
अद्यतन - मई 12, 2023 11:46 अपराह्न

IPL 2023, MI vs GT: आईपीएल 2023 का 57वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक तरफा अंदाज में एमाई ने गुजरात को 27 रनों से हरा दिया है।
तो वहीं मुंबई को यह मैच जिताने में सूर्यकुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सूर्या ने अपनी कमाल की फाॅर्म को जारी रखते हुए 49 गेंदों में 103* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए।
इससे पहले मैच में मुंबई को रोहित शर्मा और इशान किशन ने शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। किशन ने 31 तो रोहित ने 29 रन जोड़े, इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरी ओर गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो राशिद खान ने 4 विकेट लिए तो 1 विकेट मोहित शर्मा को भी मिला।
इसके बाद मुंबई से मिले 219 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और मैच को 27 रनों से गंवा दिया। इनफाॅर्म रिद्धिमान साहा (2) और शुभमन गिल (6) जल्दी पवेलियन लौटे, तो हार्दिक पांड्या (4) भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन मैच में डेविड मिलर के 41, विजय शंकर के 29 और राशिद खान के नाबाद 78* रनों की बदौलत गुजरात ने हार के अंतर को कम किया।
दूसरी ओर आपको मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, तो पीयूष चावला व कुमार कार्तिकेय को 2-2 विकेट मिला। इसके अलावा जेसन बेहरनेड्राॅर्फ को भी 1 विकेट मिला।
देंखे मुंबई की जीत पर फैंस के रिएक्शन
https://t.co/rjnCQSm9o4 pic.twitter.com/z9Ax0fRZIU
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 12, 2023
A crucial win. 2️⃣ crucial points. 💙
Rashid Khan with an entertaining knock at the Wankhede.#OneFamily #MIvGT #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL pic.twitter.com/RXapqfYrwF
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 12, 2023
MUMBAI INDIANS HAVE A 80% QUALIFICATION CHANCE NOW FOR IPL 2023 PLAYOFFS. pic.twitter.com/XIlYZ2K9lC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 12, 2023
MUMBAI INDIANS MOVES TO THIRD IN THE POINTS TABLE.
MI ARE CLOSE TO THE PLAY-OFFS. pic.twitter.com/INGyK6BtC3
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 12, 2023
9 runs vs PBKS in 20th over
6 runs vs RCB in 20th over
And now this match winning spell vs GT.
Akash Madhwal underrated hero of Mumbai Indians 💙 pic.twitter.com/JAx3JcVeNb— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) May 12, 2023
Mumbai Indians are still alive in this IPL. pic.twitter.com/wRcjeunqOp
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) May 12, 2023
Only captain Rohit Sharma and Mumbai Indians fans will like and retweet this 💙 pic.twitter.com/sI00CdOopr
— Nisha (@NishaRo45_) May 12, 2023