156 की गति से गेंदबाजी कर Mayank Yadav ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, जानें किसका विकेट डेब्यूडेंट के लिए है खास...?

156 की गति से गेंदबाजी कर मयंक ने यादव ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, जानें किसका विकेट डेब्यूडेंट के लिए है खास…?

मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करते हुए 3 विकेट अपने नाम किया।

Mayank Yadav (Photo Source: IPL Official Website)
Mayank Yadav (Photo Source: IPL Official Website)

आईपीएल 2024 के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 रनों से जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। पंजाब किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत के हीरो डेब्यूडेंट मयंक यादव (Mayank Yadav) है। मयंक यादव ने 3 विकेट अपने नाम कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मयंक यादव का क्या कहना है आइए आपको बताते हैं-

आईपीएल डेब्यू में Mayank Yadav ने किया शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले ओवर में मयंक यादव (Mayank Yadav) ने 10 रन दिए थे। लेकिन फिर 12वें ओवर में शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच की 102 रनों की साझेदारी को तोड़ते हुए मयंक यादव ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई। मयंक यादव ने जॉनी बेयरस्टो को 42 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। मयंक यादव ने फिर प्रभसिमरन सिंह (19) और जितेश शर्मा (6) को आउट किया।

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। मयंक यादव पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार 145,150,और 155 की गति से गेंदबाजी करते हुए नजर आए। मयंक यादव ने एक गेंद 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी, जो आईपीएल 2024 में अब तक फेंकी गई सबसे तेज गेंद है।

बेयरस्टो का विकेट खास था- मयंक यादव

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए मयंक यादव (Mayank Yadav) ने कहा,

कभी नहीं सोचा था कि इतना अच्छा डेब्यू होगा, मैच से पहले नर्वस था। अपनी गति पर कायम रहने और स्टंप्स पर निशाना साधने की कोशिश की। शुरुआत में धीमी गेंदों का उपयोग करने के बारे में सोच रहा था, लेकिन तेज वाले पर अड़ा रहा। पहला विकेट (बेयरस्टो) खास था, इतनी कम उम्र में डेब्यू करना अच्छा है, कुछ लक्ष्य थे, लेकिन अगर चोटें आड़े आती हैं तो आप कुछ नहीं कर सकते..

 

close whatsapp