IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MI vs RCB, मैच-25 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें-
अद्यतन - Apr 11, 2024 11:21 pm

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन पर्पल कैप की सूची में बड़ा उलटफेर हुआ है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं।
ऑरेंज कैप की ताजा सूची की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 6 मैचों में 319 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। रियान पराग (261) और शुभमन गिल (255) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं संजू सैमसन (246) चौथे स्थान पर हैं, और साई सुदर्शन (226) पांचवें स्थान पर मौजूद है।
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 319 | 6 | 225 | 79.75 | 113 | 141.78 | 29 | 12 | 1 | 2 |
| 2 | रियान पराग | RR | 261 | 5 | 165 | 87 | 84 | 158.18 | 17 | 17 | — | 3 |
| 3 | शुभमन गिल | GT | 255 | 6 | 168 | 51 | 89 | 151.79 | 19 | 9 | — | 2 |
| 4 | संजू सैमसन | RR | 246 | 5 | 156 | 82 | 82 | 157.69 | 24 | 10 | — | 3 |
| 5 | साई सुदर्शन | GT | 226 | 6 | 177 | 37.67 | 45 | 127.68 | 23 | 3 | — | — |
IPL 2024: जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की सूची में पहले पायदान पर पहुंचे
जसप्रीत बुमराह ने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह 5 मैचों में 10 विकेट के साथ पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले स्थान पर हैं। युजवेंद्र चहल (10), मुस्तफिजुर रहमान (9), अर्शदीप सिंह (8) और मोहित शर्मा (8) टॉप-5 की सूची में शामिल है।
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 10 | 5 | 20 | 5/21 | 120 | 11.9 | 5.95 | 119 | — | 1 |
| 2 | युजवेंद्र चहल | RR | 10 | 5 | 18 | 3/11 | 108 | 13.2 | 7.33 | 132 | — | — |
| 3 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 9 | 4 | 16 | 4/29 | 96 | 14.22 | 8 | 128 | 1 | — |
| 4 | अर्शदीप सिंह | PBKS | 8 | 5 | 18.2 | 4/29 | 110 | 20 | 8.73 | 160 | 1 | — |
| 5 | मोहित शर्मा | GT | 8 | 6 | 23 | 3/25 | 138 | 27 | 9.39 | 216 | — | — |
IPL 2024: MI vs RCB, मैच-25 का हाल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 61 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। रजत पाटीदार ने 50 रन बनाए, वहीं दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट लिया था।
मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की। ईशान किशन ने 34 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।