“रिजर्व प्लेयर के रूप में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए”- SKY के फ्लॉप होने पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
राजस्थान के खिलाफ मैच में 10 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार।
अद्यतन - Apr 22, 2024 8:28 pm

IPL 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक गलत साबित होता हुआ नजर आया है। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने टॉप 3 विकेट गंवा दिया। मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आज के मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।
मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, उसके बाद उनके जोड़ीदार ईशान किशन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मुंबई की टीम और उनके फैंस को धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। सूर्य 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही मुंबई इंडियंस पूरी तरह बैक फुट पर आ गई।
सूर्यकुमार यादव के इस सीजन प्रदर्शन की बात करें तो वो काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस सीजन उन्होंने जितने भी मुकाबले खेले हैं उसमें या तो उनके बल्ले से बड़ी पारी निकली है या वो सस्ते में आउट हुए हैं। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ उन्होंने अच्छी पारी खेली थी लेकिन यहां वो फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 7 मैच खेले, जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। 12 अंकों के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
सूर्यकुमार यादव को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
Suryakumar yadav doesn't even deserve to be in extras for t20 wc
— 🦋 (@Riya_Vk18) April 22, 2024
RR loves to play football with MI#RRvMI #Sandeep #HallaBol #SuryaKumarYadav pic.twitter.com/1yifnYSTId
— Suresh Jangir🇮🇳 (@sureshjangir31) April 22, 2024
Suryakumar Yadav dismissed for 10 in 8 balls. pic.twitter.com/EzBnmBhlSQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2024
सूर्यकुमार यादव आज सस्ते में पवेलियन लौट गए #IPL2024 #RRvMI #SuryakumarYadav #Cricket #CricTrackerHindi pic.twitter.com/0xqCNR7IMv
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) April 22, 2024
सूर्यकुमार यादव आज सस्ते में पवेलियन लौट गए #IPL2024 #RRvMI #SuryakumarYadav #Cricket #CricTrackerHindi pic.twitter.com/0xqCNR7IMv
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) April 22, 2024
SuryaKumar yadav 😹 pic.twitter.com/2TnIlNJ8qd
— Aryan 🦥 (@iAryan_Sharma) April 22, 2024
https://twitter.com/manojyadav9451/status/1782418771837391081
Sandeep Sharma is such a clever bowler, making the most of his limitations. Made swing mug Ishan Kishan look like a fool & foxed Suryakumar Yadav with a scrambled seam ball which didn't come on to bat like Surya would have liked.
— Vipul Ghatol 🇮🇳 (@Vipul_Espeaks) April 22, 2024
MUMBAI INDIANS – 20 FOR 3….!!!!
Suryakumar Yadav dismissed for 10 from 8 balls. pic.twitter.com/SgmyBqiQr7
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2024