IPL Orange Cap Winners: यहां देखें "ऑरेंज कैप" के विजेताओं की लिस्ट

IPL Orange Cap Winners List From 2008 to 2024: यहां देखें “ऑरेंज कैप” जीतने वाले विजेताओं की लिस्ट

आईपीएल 2024 में 741 रन बनाकर विराट कोहली ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया।

Virat Kohli
Virat Kohli

IPL Orange Cap Winners List: आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। सीजन खत्म होने के बाद हर साल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप का खिताब दिया जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीजन ऑरेंज कैप अपने नाम किया है।

विराट कोहली ने 15 मैचों में बनाए 741 रन

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन 15 मैचों में 61.75 के औसत और 154.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 741 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। पिछले सीजन विराट 639 रनों के साथ सूची में चौथे स्थान पर थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) सूची में 583 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रियान पराग (Riyan Parag) 16 मैचों में 573 रनों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड (Travis Head) 15 मैचों में 567 रनों के साथ चौथे, और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) 16 मैचों में 531 रनों के साथ पांचवें पायदान पर रहे।

डेविड वॉर्नर ने जीते हैं अब तक सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप का खिताब

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक तीन बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। उन्होंने 2015, 2017 और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। वहीं क्रिस गेल ने 2011 और 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेलते हुए दो बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। विराट कोहली भी 17वें सीजन में सर्वाधिक रन बनाकर दूसरी बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया है। इससे पहले कोहली ने 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था।

IPL Orange Cap Winners: 2008 से 2024 तक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची-

सीजन विजेता रन टीम
2008 शॉन मार्श 616 KXIP
2009 मैथ्यू हेडन 572 CSK
2010 सचिन तेंदुलकर 618 MI
2011 क्रिस गेल 608 RCB
2012 क्रिस गेल 733 RCB
2013 माइकल हसी 733 CSK
2014 रॉबिन उथप्पा 660 KKR
2015 डेविड वॉर्नर 562 SRH
2016 विराट कोहली 973 RCB
2017 डेविड वॉर्नर 641 SRH
2018 केन विलियमसन 735 SRH
2019 डेविड वॉर्नर 692 SRH
2020 केएल राहुल 670 KXIP
2021 रुतुराज गायकवाड़ 635 CSK
2022 जोस बटलर 863 RR
2023 शुभमन गिल 890 GT
2024 विराट कोहली 741 RCB

close whatsapp