IPL PBKS vs MI Pitch & Weather Report ground stats

PBKS vs MI: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और मुल्लांपुर स्टेडियम के स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-33 के लिए

पंजाब और मुंबई दोनों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)
Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक छह-छह मुकाबले खेले हैं। जिसमें पंजाब और मुंबई दोनों ने दो-दो मुकाबले में जीत दर्ज की है, वहीं चार में उन्हें शिकस्त मिली है।

IPL 2024: PBKS vs MI: मुल्लांपुर की Pitch रिपोर्ट

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन इसी आईपीएल में हुआ है। इस मैदान पर अभी तक तीन मैच हुए हैं जिसमें से दो हाई स्कोरिंग मुकाबले रहे हैं। इस मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से 180 रनों तक पहुंच सकती है। हालांकि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों के लिए पिच में मदद रहती है। हालांकि यहां के पिच को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

IPL 2024: PBKS vs MI: मुल्लांपुर, मोहाली का Weather Report

18 अप्रैल को क्रिकेट मैच के लिए चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मैच शुरू होने पर मोहाली में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के अंत तक यह 24 से 18 डिग्री तक गिर जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता का प्रतिशत 21 से अधिक नहीं होगा। रात में यह 18-19 फीसदी रहेगा। AccuWeather के अनुसार, हवा की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI ड्रीम 11

Maharaja Yadavindra Singh Stadium IPL Stats

Maharaja Yadavindra Singh Stadium IPL Stats नंबर
मैच 3
पहले बल्लेबाजी करनी  वाली टीम ने जीता 1
दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता 2
पहली पारी का औसत स्कोर 178
रन/ओवर 8.99
रन/विकेट 23.77
हाईएस्ट टोटल 182/9 by SRH vs PBKS, 2024
लोएस्ट टोटल 174/9 by DC vs PBKS, 2024

 

close whatsapp