जनवरी 31- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 1, 2024 8:01 पूर्वाह्न

1) मयंक अग्रवाल को प्लेन में बैठना पड़ गया भारी, तुरंत अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर लौट रहे मयंक को प्लेन में चढ़ते ही मुंह और गले में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मयंक को किसी तरह का खतरा नहीं है और फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) “वो मैदान के बाहर काफी अलग इंसान हैं”- विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बोले मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी सनसनी मिचेल स्टार्क ने नौ साल के लंबे अंतराल के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी को लेकर अपना उत्साह साझा किया। स्टार्क, जिन्होंने पहले 2014 और 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व किया था, उनको केकेआर ने 24.75 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) मिलिए सरफराज खान के बल्लेबाजी गुरु Musheer Khan से, इस वक्त अंडर-19 वर्ल्ड कप में बल्ले से काट रहे हैं बवाल
Musheer Khan: भारतीय सीनियर टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। भारत ने सुपर-6 राउंड के दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम का तीसरा मुकाबला आज 30 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जा रहा है। मुशीर खान (Musheer Khan) ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार किया है। मुशीर खान ने न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 126 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IND vs ENG: हम लोग स्पिनर्स के खिलाफ खेलने से बिल्कुल भी नहीं डरने वाले हैं: ब्रैंडन मैकुलम
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया। उन्होंने 5 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की और टीम इस समय इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत के खिलाफ बचे हुए टेस्ट मुकाबलों में इंग्लैंड की योजना को लेकर मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने बड़ा खुलासा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IND vs ENG: Anil Kumble ने बताया दूसरे टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की रणनीति
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि इस मैच में बाएं हाथ के चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल जाए। दूसरा टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शुमार रहे अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) क्रिकेटर Rinku Singh ने अपने पिता के लिए कार खरीदने की इच्छा जताई
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने पिता के लिए एक कार खरीदने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते रिंकू को हाल में ही लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मानित किया गया है। साथ ही रिंकू को 3 करोड़ रुपए की ईनामी राशि मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) युजवेंद्र चहल वाइफ धनश्री संग गांव की सैर करते आए नजर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और वह आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल में उन्हें डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर भी देखा गया था क्योंकि उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने शो में पार्टिसिपेट किया था। (पढ़ें पूरी खबर)
8) मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाना चाहता हूं: केशव महाराज
दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन स्पिनर केशव महाराज अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए बेहद उत्साहित है। बता दें, SA20 टूर्नामेंट की वजह से केशव महाराज ने अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सेरेमनी को मिस कर दिया था। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से राम मंदिर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
9) एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ, शिखर धवन एक जिम्मेदार बेटे भी हैं
एक समय था जब टीम इंडिया के लिए शिखर धवन रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेलते हैं, लेकिन अब धवन का वक्त जा चुका है। इस बल्लेबाज ने करीब डेढ़ साल पहले अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, उसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई। इस बीच गब्बर ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो आपका पक्का से दिल जीत लेगा और इस बार का पोस्ट खिलाड़ी के माता-पिता से जुड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)