Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जुलाई 4- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 4 जुलाई 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

Jonny Bairstow Shreyas Iyer Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Jonny Bairstow Shreyas Iyer Steve Smith (Photo Source: Twitter)

1. जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर ट्रैविस हेड ने दिया बड़ा बयान, कहा- वो खुद भी वैसा ही करते….

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जॉनी बेयरस्टो को विवादित अंदाज में रन आउट कर दिया था। बेयरस्टो के रन आउट को लेकर चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब इसी बीच ट्रैविस हेड ने जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रैविस हेड का कहना है कि अगर एलेक्स कैरी की जगह जॉनी बेयरस्टो खड़े होते तो वो भी बल्लेबाज को उसी तरह ही आउट करते।  (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले कुछ ऐसा था जितेश शर्मा का गेम प्लान

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने आईपीएल (IPL)  के इस सीजन में शानदार खेल दिखाया है। आईपीएल के 16वें सीजन में जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के लिए 156.06 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। और इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 49 रन था। जितेश शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि आईपीएल के 16वें सीजन से पहले विदर्भ टीम के सीनियर खिलाड़ी ने उन्हें सलाह दी थी, कि हमेशा उन्हें अपने प्लान पर टिके रहना होगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. Ashes 2023: मुकाबला खत्म होने के बाद हाथ मिलाने के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने पैट कमिंस को काफी गुस्से से देखा

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। लेकिन इस वक्त लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो का विवादित रन आउट चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें मुकाबला खत्म होने के बाद जॉनी बेयरस्टो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से हाथ मिला रहे हैं। लेकिन इस दौरान बेयरस्टो पैट कमिंस को गुस्से से घूर कर देख रहे थे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. आकाश चोपड़ा के मुताबिक श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर हो चुका है खत्म!

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। तब से वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने पिछले साल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में फैंस दुआ कर रहे हैं श्रेयस वर्ल्ड कप से पहले ठीक हो जाए। इसी बीच टेस्ट फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर के करियर को लेकर आकाश चोपड़ा का कहना है कि, टेस्ट फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर को अभी भी बहुत कुछ साबित करना है।

5. एशेज 2023: अपने 100वें टेस्ट मुकाबले को लेकर स्टीव स्मिथ ने किया बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शानदार खेल दिखाते हुए लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। आपको बता दें यह टेस्ट मैच स्टीव स्मिथ का 100वां टेस्ट मुकाबला रहने वाला है। 100वें टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ का कहना है कि, मैं इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतना चाहता हूं और अगर ऐसा मेरे 100वें टेस्ट मैच में हो जाता है तो मेरे से ज्यादा खुश और कोई नहीं होगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6. आईसीसी महिला वनडे रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंची चमारी अटापट्टू

श्रीलंकाई महिला खिलाड़ी चमारी अटापट्टू ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया। तीन मैचों में दो शतक जड़ चमारी अटापट्टू ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता। शानदार प्रदर्शन के बाद चमारी अटापट्टू आईसीसी वनडे रैकिंग में सातवें पायदान से सीधा 758 रेटिंग अंक के साथ पहले पायदान पर आ गई है। आपको बता दें चमारी अटापट्टू पहली श्रीलंकाई महिला खिलाड़ी है जिन्होंने रैकिंग में टॉप पर जगह बनाई है।

7. आईपीएल 2023 के दौरान धोनी ने मुकेश कुमार को दिया था बड़ा सुझाव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज दौरे के वनडे और टेस्ट स्क्वॉड में जगह मिली है। मुकेश कुमार जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करते हए नजर आ सकते हैं। हाल ही में मुकेश कुमार ने खुलासा किया कि आईपीएल 2023 के दौरान उन्हें एमएस धोनी ने बड़ी सलाह मिली थी। मुकेश कुमार ने बताया कि धोनी ने कहा था कि, वह बाहर जाएं और जो करना चाहते हैं उसे आजमाएं और रिजल्ट से सीखे।

8. जेम्स एंडरसन को तीसरे टेस्ट मैच में खेलते नहीं देखना चाहते रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली है। अगर टीम तीसरा टेस्ट मैच जीतती है तो सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम हो जाएगी। एशेज सीरीज के दोनों मैचों में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह दो मैचों में मात्र 3 विकेट ही ले पाए हैं। अब इसी बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले रिकी पोंटिंग ने जेम्स एंडरसन को प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने की मांग कर दी है।

9. इन दिनों महाकाल की भक्ति में लीन हैं उमेश यादव, फैन्स के साथ शेयर किया खास पोस्ट

भारतीय खिलाड़ी उमेश यादव हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के टेस्ट स्क्वॉड से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है, जिसे लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। अब इसी बीच उमेश यादव महाकाल के दर्शन करने पहुंचने गए हैं। हाल ही में यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे देख फैन्स भी काफी ज्यादा खुश हुए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. जॉनी बेयरस्टो के विवादित स्टंपिंग को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने रखा अपना पक्ष

जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने के बाद जब स्टुअर्ट ब्रॉड मैदान में आए थे। तो उन्होंने एलेक्स कैरी और ऑस्ट्रेलियाई टीम को कहा था कि, लोग उन्हें उनकी इस हरकत के लिए हमेशा याद रखेंगे। अब इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर अपना पक्ष रखा है। स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि, मुझे सबसे ज्यादा हैरानी यह हुई कि मैंने जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से यह बात कही तब जब हम लोग लंच के लिए जा रहे थे तब किसी भी सीनियर खिलाड़ी ने इस चीज पर सवाल नहीं उठाया कि उन्होंने क्या किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp