जून 22- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जून 22, 2023 9:00 पूर्वाह्न

1. क्या आईपीएल 2023 में धोनी-जडेजा के बीच चल रहा था विवाद? CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा आईपीएल 2023 के दौरान रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी के बीच सब कुछ ठीक था, और ड्रेसिंग रूम के बारे में बाहर के लोग नहीं जानते हैं, तो वे क्या सोचते हैं, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा जडेजा के मन में धोनी के लिए बहुत सम्मान है, और CSK ऑलराउंडर के मैदान के अंदर और बाहर दोनों रवैये से बहुत खुश हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. नाथन लियोन के लिए पैट कमिंस के शब्द सुन कहीं उस्मान ख्वाजा और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज न मान जाए बुरा!
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज 2023 टेस्ट में जीत के बाद अपनी टीम के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन की जमकर तारीफ की। कमिंस ने कहा लियोन जैसा क्रिकेटर टीम में होना कप्तान के सौभाग्य की बात होती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. पहले एशेज 2023 टेस्ट में हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया इंग्लैंड की बैजबॉल अप्रोच का मजाक
आइसलैंड क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला एशेज 2023 टेस्ट मैच हारने के लिए इंग्लैंड को बहुत बुरी तरह ट्रोल किया है। उन्होंने इंग्लैंड की बैजबॉल अप्रोच को टारगेट करते हुए मेजबान टीम पर एक तीखा कटाक्ष किया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. आईसीसी मेन्स टेस्ट रैंकिंग में मार्नस लाबुशेन को पछाड़कर जो रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज
आईसीसी ने पहले एशेज 2023 टेस्ट के समापन के बाद मेन्स प्लेयर्स रैंकिंग की लिस्ट अपडेट की, जहां इंग्लैंड के जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक के बदौलत पहले स्थान पर दोबारा कब्जा कर लिया है, वहीं मार्नस लाबुशेन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. पहले एशेज 2023 टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बावजूद बेन स्टोक्स की कप्तानी की तारीफ करते फिर रहे हैं मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज 2023 टेस्ट में इंग्लैंड की दो विकेट की हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स की कप्तानी जमकर तारीफ की। कैफ ने कहा कि बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 281 रनों के लक्ष्य को 481 रन जैसा बना दिया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. पहले एशेज 2023 टेस्ट में कमेंट्री के दौरान सुर्खियों में रहे विराट कोहली!
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले एशेज 2023 टेस्ट के दौरान अचानक Virat Kohli क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। दरअसल, केविन पीटरसन और कुमार संगकारा ने पहले एशेज 2023 टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली के स्टंप आउट होने को लेकर चर्चा करते हुए स्पिन के खिलाफ भारतीय दिग्गज की उत्कृष्टता की सराहना की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. लीड स्पॉन्सरशिप अधिकार के लिए BCCI ने 350 करोड़ रुपए का बेस प्राइस निर्धारित किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कथित तौर पर टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सरशिप अधिकारों के लिए आधार मूल्य 350 करोड़ रुपए निर्धारित किया है। BCCI ने 14 जून को राष्ट्रीय टीम के प्रमुख प्रायोजक अधिकारों के लिए टेंडर जारी किया था जो 26 जून तक खरीद के लिए उपलब्ध है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. वीरेंद्र सहवाग BCCI के मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में शामिल
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए रेस में सबसे आगे है, क्योंकि वो नार्थ जोन से है, जहां से पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा थे, और यही नियम कहते हैं। लेकिन वीरेंद्र सहवाग भारत के मुख्य चयनकर्ता का पद शायद ही संभालने राजी हो,और इसके दो कारण है – पहला तो उन्हें पूछे जाने के बावजूद मुख्य कोच के पद के लिए नहीं चुना गया, और दूसरा BCCI मुख्य चयनकर्ता को उतनी सैलरी नहीं देता है, जितनी उनके कद के खिलाड़ी दी जानी चाहिए।
9. PCB के हाइब्रिड एशिया कप 2023 मॉडल से खुश नहीं हैं जका अशरफ
जका अशरफ, जो अगले PCB अध्यक्ष बन सकते हैं, आगामी एशिया कप 2023 के लिए तय किए गए हाइब्रिड होस्ट मॉडल से खुश नहीं हैं, और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा वह नजम सेठी द्वारा लिए गए फैसले का अपमान नहीं करेंगे। अशरफ ने कहा पाकिस्तान में सिर्फ चार मैच खेलने से PCB और देश का कोई भला नहीं होने वाला है, लेकिन अब फैसला लिया जा चूका है, तो वो इसके साथ आगे बढ़ेंगे।
10. आग लगने की घटना के बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब को CWC क्वालीफायर मैचों की मेजबानी की मिली मंजूरी
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर 2023 के मैच जारी रहेंगे, और इसका क्रेडिट 20 जून की रात मैदान में लगी आग को बुझाने वाले दमकलकर्मियों को जाता है, जिन्होंने शीघ्र इस पर एक्शन लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 22 जून से 25 जून तक तीन और ग्रुप मैच खेले जाने हैं, और साथ ही चार सुपर सिक्स मैच और फाइनल 9 जुलाई को यहीं खेला जाएगा।