Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की इवनिंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 27- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट की दुनिया में 27 जून 2023 को घटित इन 10 खबरों के बारे में जानें विस्तार से।

England ICC World Cup Trophy Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
England ICC World Cup Trophy Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

1. आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इस साल भारत में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी ने 27 जून को वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।  इसके साथ ही सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम मुंबई और ईडन गार्डन में खेले जाएंगे। वहीं वर्ल्ड कप फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

2. वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

टीम इंडिया ने पिछली आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। तब से लेकर भारत के लिए आईसीसी खिताब का सूखा जारी है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी। वहीं टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

3. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 का किया ऐलान

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 28 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में दो विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करना चाहेगी। दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड प्लेइंग 11- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिनसन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन (यहां पढ़िए पूरी खबर)

4. 2011 वर्ल्ड कप जीतने के लिए धोनी ने अपनाया था ये टोटका!

टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप जीता था। आपको बता दें पूरे 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। 2011 वर्ल्ड कप को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। सहवाग ने कहा कि धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान केवल खिचड़ी खाई थी और टीम में हर कोई इसे लेकर बहुत अंधविश्वासी था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

5. NCA में हुआ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का री-यूनियन, ऋषभ पंत के साथ नजर आए प्लेयर्स

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने मैदान में वापसी करने के लिए रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऋषभ पंत सोशल मीडिया के जरिए अपनी रिकवरी को लेकर अपडेट देते रहते हैं। ऋषभ पंत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

6.आगामी वर्ल्ड कप टीम विराट कोहली के लिए जीतेगी- वीरेंद्र सहवाग

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप 2023 से पहले वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि, 2011 वर्ल्ड कप टीम सचिन तेंदुलकर के लिए जीतना चाहती थी। और उन्हें पूरा भरोसा है कि आगामी वर्ल्ड कप में मेन इन ब्लू विराट कोहली के लिए ठीक वैसा ही दोहराएगी।

7. इंग्लैंड के वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल के बारे में जानें यहां

वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने पिछले साल जोस बटलर की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। टीम आगामी वर्ल्ड कप में भी शानदार खेल दिखाना चाहेगी। (यहां देखें इंग्लैंड का वर्ल्ड कप शेड्यूल)

8. आयरलैंड क्रिकेट टीम पर आईसीसी ने ठोका बड़ा जुर्माना

आयरलैंड क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेलते हुए नजर आ रही है। आयरलैंड का पिछला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 25 जून को खेला गया। लेकिन मैच के बाद आईसीसी ने टीम पर स्लो ओवर गति बनाए रखने के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. संजू सैमसन अब तक अपनी क्षमता नहीं समझ पाए हैं- रवि शास्त्री

भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन निरंतरता से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी इस वक्त चोटिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही वर्ल्ड कप और एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में संजू सैमसन टीम इंडिया में जगह बनाते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि, संजू सैमसन को अब तक अपनी क्षमता का एहसास नहीं हुआ है। साथ ही रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को मैच विनर भी बताया है।

10. पहली मुलाकात में धोनी से यशस्वी जायसवाल को मिली थी जरूरी टिप्स

भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीड दौरे के टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा है। यशस्वी जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। इसी बीच यशस्वी ने एमएस धोनी से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया है। यशस्वी ने कहा, मैंने खेल के बीच में उनसे बातचीत करने की कोशिश की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं क्रिकेटिंग शॉट्स खेलता रहूं और खुद पर भरोसा रखूं और साथ ही जितना हो सके अपने दिमाग को शांत रखूं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

close whatsapp