SA20 2024: एसए20 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं Kieron Pollard और Nicholas Pooran - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024: एसए20 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं Kieron Pollard और Nicholas Pooran

एमआई केपटाउन की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे पोलार्ड

Kieron Pollard and Nicholas Pooran (Image Credit- Twitter X)
Kieron Pollard and Nicholas Pooran (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका की जारी SA20 2024 लीग में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी व कप्तान कीरोन पोलार्ड डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। गौरतलब है कि राशिद खान के चोटिल होने के बाद पोलार्ड को एमआई केपटाउन (MI Cape Town) टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

तो वहीं एमआई केपटाउन एसए20 के अपने पहले मैच में आज 11 जनवरी, गुरूवार को डरबन सुपर जायंट्स का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि इस टीम में पोलार्ड के पूर्व हमवतन खिलाड़ी निकोलस पूरन भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

कीरोन पोलार्ड ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टूर्नामेंट में खेलने को लेकर पोलार्ड ने कहा- मैं टीम में बदलाव की कोशिश करने और बदलाव लाने के लिए आ रहा हूं, जाहिर तौर पर टीम के नजरिए से हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना हमने सोचा था कि हमें पिछले सीजन में करना चाहिए था। मैं बस टीम में आकर, फैंस के लिए कुछ करना चाहता हूं।

दूसरी ओर, डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले निकोलस पूरन ने कहा- सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं कोई सुपरस्टार नहीं हूं। मैं बस अपने उस खेल को जारी रखना चाहता हूं, जो मैं पिछले कुछ सालों से कर रहा हूं। इस प्रदर्शन को लगातार जारी रखने की कोशिश करूंगा, ताकि टीम में साथियों की मदद कर सकूं।

पूरन ने आगे कहा- मैं एक टी20 स्पेशलिस्ट हूं, फैंस बाहर से आते हैं और वह टी20 क्रिकेट देखते हैं। फिलहाल मैं उस रास्ते पर चला गया हूं, जहां मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत खेल है। टी20 क्रिकेट की ओर सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि फैंस भी आकर्षित हैं।

SA20 के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाॅड

डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants): केशव महाराज (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल मेयर्स, नवीन उलहक, भानुका राजपक्षे, रीस टॉप्ली, जॉन-जॉन स्मट्स, ड्वेन प्रिटोरियस, कीमो पॉल, टोनी डी जोर्जी, हेनरिक क्लासेन, वियान मुल्डर, नूर अहमद, मैथ्यू ब्रीज़टके, जूनियर डाला, ब्राइस पार्सन्स, जेसन स्मिथ, निकोलस पूरन।

एमआई केपटाउन (MI Cape Town): कीरोन पोलार्ड (कप्तान), कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, टॉम बैंटन, रासी वान डर डुसेन, डेलानो पोटगिएटर, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, ब्यूरन हेंड्रिक्स, डुआन जानसन, ओली स्टोन, ग्रांट रोलोफसेन, नुवान तुषारा, क्रिस बेंजामिन, नीलन वैन हीरडेन, थॉमस काबर, कॉनर एस्टरहुइजन।

ये भी पढ़ें- 3 बड़े कारण जिनकी वजह से राशिद खान के बिना भी अफगानिस्तान भारत के लिए है खतरा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?