जाने आखिरी बार कब बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने आखिरी बार कब बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था?

पिछली 16 पारियों में एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं बाबर

Babar Azam (Pic Source-X)
Babar Azam (Pic Source-X)

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) का बल्लेबाज खामोश रहा है, खासकर रेड बाॅल क्रिकेट में। तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर के बल्ले से एक भी अर्धशतक क्रिकेट फैंस को देखने को नहीं मिला।

साथ ही जिस तरह से बाबर बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आउट हुए, उसके बाद फैंस अंदाजा लगाने लगे कि ना जाने कब बाबर के बल्ले से रेड बाॅल क्रिकेट में अर्धशतक निकला था। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं कि बाबर के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कब आखिरी बार अर्धशतक निकला था?

दिसंबर 2022 में बाबर के बल्ले से निकला था आखिरी बार अर्धशतक

बता दें कि बाबर आजम के बल्ले से आखिरी बार अर्धशतक न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर 2022 घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान, कराची में हुए टेस्ट मैच में देखने को मिला था। इस मैच में बाबर पाकिस्तान की ओर से 48 रनों पर 3 विकेट गिरने के बाद, मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए थे, और बाबर ने अपनी क्लास दिखाते हुए पहले सरफराज अहमद (86) और सलमान आगा (103) के साथ जरूरी साझेदारियां कर, टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला था।

मुकाबले में बाबर ने 161 रनों की पारी खेली थी और पहली पारी में पाकिस्तान ने 438 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी केन विलियमसन की दोहरी शतकीय पारी के दम पर 612/9 पर घोषित की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान 311 रन बनाकर घोषित की, लेकिन अंत में मैच का कोई परिणाम देखने को नहीं मिला और यह ड्राॅ पर खत्म हुआ। इसके अलावा यह सीरीज भी दोनों टीमों के बीच बराबरी पर खत्म हुई।

दूसरी ओर, इस पारी के बाद बाबर अब तक रेड बाॅल क्रिकेट में अपनी फाॅर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। देखने लायक बात होगी कि अब बाबर के बल्ले से कब एक शानदार पारी निकलेगी?

close whatsapp