अप्रैल 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

अप्रैल 28- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Shahrukh Khan, Dhruv Jurel & Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)
Shahrukh Khan, Dhruv Jurel & Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)

1. खराब शुरुआत से नहीं पड़ा गुजरात को फर्क, RCB पर कहर बनकर बरसे शाहरुख खान और साई सुदर्शन

आईपीएल 2024 का 45वां मैच गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बाद गुजरात ने साई सुदर्शन की धुआंधार पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. GT vs RCB: “Miyan Is Back”- सिराज की सटीक ‘Yorker’ के सामने औंधे मुंह गिरे शाहरुख खान

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में सिराज अच्छे लय में नजर आए, लेकिन विकेट नहीं चटका पाए थे। आज GT के खिलाफ सिराज ने फॉर्म बरकरार रखा और 15वें ओवर में अपनी सटीक यॉर्कर गेंद से शाहरुख खान को बोल्ड किया। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

3. IPL 2024: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाहरुख खान ने RCB की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से किया तहस-नहस, GT के लिए खेली बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेंगलुरु के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को 7 ओवर के भीतर 45 रन पर ही खो दिया था। हालांकि इसके बाद शाहरुख खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

4. “इसको लेके वर्ल्ड कप जाएंगे” शुभमन गिल की स्लो पारी पर फैंस ने खड़ी की खटिया, देखें इंटरनेट पर क्या बोल रहे लोग?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुभमन गिल 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल ने 19 गेंदों में 84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जो बेहद ही खराब है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

5. ध्रुव जुरेल की IPL 2024 की सैलरी के बारे में जाने यहां

राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को आईपीएल 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। अपने पहले आईपीएल सीजन में ध्रुव जुरेल एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। 2023 सीजन में इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में ध्रुव जुरेल ने अपना पहला मैच खेला और उसके बाद वो राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI का हिस्सा बन गए। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. हार्दिक को MI टीम की कप्तानी में फेल होता देख उन्हीं के साथी खिलाड़ी हैं खुश, सच आया सामने

हर मैच के बाद MI टीम के प्लेऑफ में जाने का सपना टूटने लगा है, जिसके बाद सभी के निशाने पर कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। तो दूसरी ओर टीम में कोई भी पांड्या की बात नहीं सुनता है, जिसका नजारा कई बार मैदान पर दिख गया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. Jake Fraser-McGurk की IPL 2024 की सैलरी के बारे में जाने यहां

आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज Jake Fraser-McGurk ने अब तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। 5 मैच में ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज ने 49.40 के औसत और 237.50 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

8. लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद सहायक कोच लांस क्लूजनर ने इस पूरी यूनिट को ठहराया जिम्मेदार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, सहायक कोच लांस क्लूजनर ने इस बारे में चिंता व्यक्त की। वह इस बात को लेकर निश्चिंत थे कि अगर उन्हें आईपीएल जीतने के लिए आगे बढ़ना है तो उन्हें किस तरह के प्रदर्शन की जरूरत है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पूरे दिन देखा था ये वीडियो और फिर जसप्रीत बुमराह को 1 ओवर में जड़े 18 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। मैकगर्क ने जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए पारी के दूसरे ओवर में 18 रन बनाए थे, आपको बता दें इस सीजन में यह उनका सबसे महंगा ओवर है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

10. “यह जुरेल भारतीय क्रिकेट का गहना है”- ध्रुव की तारीफ में बोले टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री ने ध्रुव जुरेल की जमकर तारीफ की है। शास्त्री ने दावा किया है कि ध्रुव जुरेल भारतीय टीम के लिए एक गहना है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

close whatsapp