Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मार्च 03 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

1) Ranji Trophy 2024: जंग लग गई है अजिंक्य रहाणे के बल्ले में, अब हर हालत में लेना होगा बल्लेबाज को संन्यास

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में इस वक्त मुंबई की टीम बल्लेबाजी कर रही है। मुंबई के बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप ही साबित हुए हैं। टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी बल्लेबाज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। मुंबई के कप्तान रहाणे जिनके करियर के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा था वो खुद सस्ते में आउट हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) जामनगर से आए धोनी के इस वीडियो को फैन्स अभी तक, कई हजार बार देख चुके हैं इंस्टा पर

धोनी की कप्तानी वाली CSK टीम IPL 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है, दूसरी ओर माही अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। जिसका कारण है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग कार्यक्रम में माही का शामिल होना, इस बीच जामनगर से CSK के कप्तान का एक वीडियो आया है जो इंटरनेट पर सुपर वायरल हो रहा है।(पढ़ें पूरी खबर)

3) बेगम संग धर्मशाला पहुंचे Sarfaraz Khan, फिर से इंग्लिश गेंदबाजों को दिन में दिखाएंगे तारे

काफी समय से बल्लेबाज Sarfaraz Khan को लेकर बात हो रही थी और हर कोई उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलता हुआ देखना चाहता था, जिसके बाद सरफराज का ये सपना पूरा भी हुआ। साथ ही इस खिलाड़ी ने खुद को पहले ही मैच में साबित कर दिखाया और राजकोट के मैदान पर राज कर लिया, जिसके बाद सरफराज आखिरी टेस्ट मैच के लिए उत्साह से लबरेज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs ENG: आपको बड़े नामों की जरूरत नहीं है…भारत विराट के बिना भी जीत सकता है- सुनील गावस्कर

टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारत फिलहाल 3-1 से आगे है और इसका अंतिम मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया विराट कोहली, केएल राहुल जैसे अपने सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन किया है।(पढ़ें पूरी खबर)

5) रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए सच में LORD बने शार्दुल ठाकुर, टीम की बचाई अपने बल्ले से लाज

इस समय रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु और मुंबई के बीच कमाल का मैच चल रहा है, जहां पहले दिन मुंबई ने अपना दम दिखाया। तो दूसरे दिन तमिलनाडु के कप्तान की गेंदबाजी के आगे मुंबई टीम फेल होती नजर आई, इन सभी के मुंबई टीम की लाज बचाने का काम ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने किया है। जहां इस बार उनका बल्ला टीम के लिए राहत लेकर आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) WPL 2024: 3 रिकाॅर्ड जो बैंगलोर बनाम मुंबई मैच में देखने को मिले

जारी महिला प्रीमियर लीग का 9वां मैच कल 2 मार्च, शनिवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया है। तो वहीं इस जीत के साथ वह पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।(पढ़ें पूरी खबर)

7) जुरेल एमएस धोनी की तरह हैं, कोई भी धोनी नहीं बन सकता, MSD केवल एक ही हैं- सुनील गावस्कर

अपनी पहली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए, ध्रुव जुरेल ने कुछ शानदार क्रिकेट खेली, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमशः 90 और 39* रन बनाए। उनकी इसी पारी के बदौलत भारत ने पांच विकेट से मैच जीत लिया और सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। इसी बीच टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रांची टेस्ट मैच में कमेंट्री के दौरान कहा था कि जुरेल आने वाले समय में भारत के अगले एमएस धोनी हो सकते हैं।(पढ़ें पूरी खबर)

8) ‘मदद का ढोंग…’: CWI के CEO जॉनी ग्रेव ने साधा ICC और टॉप क्रिकेट बोर्डों पर निशाना

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के CEO जॉनी ग्रेव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और टॉप क्रिकेट बोर्डों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि दुनिया हरसंभव प्रयास कर रही है कि वेस्टइंडीज फिर कभी अब दोबारा मजबूत न हो। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के CEO ने कहा कि ICC का रिवेन्यू शेयर मॉडल गलत है, और उन्होंने केवल कागजों पर ही वेस्टइंडीज की कमाई में इजाफा किया है, लेकिन असलियत तो कुछ और ही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) बस IPL शुरू ही होने वाला है, उससे पहले Rishabh Pant फिटनेस पर पूरा फोकस कर रहे हैं

Rishabh Pant की करीब डेढ़ साल बाद क्रिकेट में वापसी हो रही है, जहां ये खिलाड़ी IPL के जरिए आपको फिर से 22 गज पर नजर आने वाला है। वहीं अपनी वापसी को लेकर पंत काफी ज्यादा काम कर रहे हैं, नेट्स में अभ्यास से ज्यादा इस खिलाड़ी का पूरा का पूरा फोकस फिटनेस पर है।(पढ़ें पूरी खबर)

10) BCCI को झूठ बोलकर अकड़ दिखाने वाले, श्रेयस अय्यर की रणजी ट्रॉफी में खुल गई पोल

इन दिनों हर कोई टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की बात कर रहा है, जहां दोनों को BCCI की बात ना मानने की सजा मिली है। ऐसे में अय्यर तो अब लाइन पर आ गए हैं और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से नाम हटते ही रणजी ट्रॉफी खेलने लग गए हैं, लेकिन वहां इस खिलााड़ी की बल्लेबाजी में पोल खुलती नजर आ रही है।(पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp