Cricket World News: आईपीएल से जुड़ी आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस

मार्च 24- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: IPL Official Website)
(Photo Source: IPL Official Website)

1) IPL 2024: गिल की सेना के आगे नहीं चली हार्दिक पांड्या की हीरोपंती, MI को मिली 6 रनों से शर्मनाक हार

 आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 24 मार्च को अहमदाबाद में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई और गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से शानदार जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024 Points Table Update: GT vs MI, मैच-5 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

आईपीएल 2024 में 24 मार्च को दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024: साई सुदर्शन ने MI के खिलाफ 45 रन की पारी खेल जीता प्लेयर ऑफ द मैच, कहा, मैं Shock हूं क्योंकि…

आईपीएल 2024 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए थे। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

4) डॉग ने हार्दिक को किया इग्नोर तो रोहित शर्मा के फैंस हुए खुशी से पागल, सोशल मीडिया पर दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

आईपीएल का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।  गुजरात की तरफ से उनके नए कप्तान शुभमन गिल हैं तो वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। नीलामी में जब हार्दिक गुजरात को छोड़कर मुंबई इंडियंस में गए तो रोहित शर्मा के फैंस टीम पर काफी गुस्सा हुए। ऐसा इसलिए क्योंकि हार्दिक को टीम में लाने के लिए उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से निकाला गया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) आखिर कौन है ये नमन धीर? जिसने पहले डाइव लगाते हुए पकड़ा अद्भुत कैच, फिर 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

आईपीएल 2024 में 24 मार्च का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए हैं। आपको बता दें 2013 से मुंबई इंडियंस ने अब तक एक भी सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज नहीं की है, देखना होगा क्या इस बार मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतिहास बदल पाती है या नहीं… (पढ़ें पूरी खबर)

6) Viral Video: Overacting का दूसरा नाम है हार्दिक पांड्या, मिलर का कैच लेने के बाद ऐसे जश्न मनाया जैसे वर्ल्ड कप….

आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में खेला जा रहा यह मुकाबला फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले दो सीजनों से गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया, और कप्तान नियुक्त किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IPL 2024: हार्दिक-बुमराह के बीच चल रहा है IGNORE गेम, ऐसे तो खराब हो जाएगा MI टीम का नेम

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। बता दें, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2024: RR बनाम LSG मैच के दौरान अपने पति केएल राहुल को सपोर्ट करने जयपुर पहुंची अथिया शेट्टी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का चौथा मुकाबला इस समय राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल की पत्नी और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी अपने पति को चीयर करने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंची। (पढ़ें पूरी खबर)

9) धोनी के ‘खास’ केदार जाधव कमेंट्री के जरिए कर रहे हैं गुजारा, वीडियो शेयर कर लिखा- सपना पूरा हुआ

एक समय था जब केदार जाधव टीम इंडिया और IPL के प्रमुख खिलाड़ी हुआ करते थे, लेकिन लगातार गिरते प्रदर्शन और चोट ने इस खिलाड़ी के करियर पर ब्रेक लगा दिया। ऐसे में केदार का इंटरनेशनल करियर काफी पहले खत्म हो गया था, वहीं अब शायद वो IPL में भी नजर ना आए। लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी खेल से जुड़ा हुआ है और हाल ही में एक खास वीडियो भी पोस्ट किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: GT vs MI, मैच-5 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

आईपीएल 2024 में 24 मार्च को दो शानदार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp