May 12- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

May 12- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Yashasvi Jaiswal, Suryakumar Yadav & Rishabh Pant Family (Photo Source: X/Twitter)
Yashasvi Jaiswal, Suryakumar Yadav & Rishabh Pant Family (Photo Source: X/Twitter)

1. “उसे इस पर बहुत काम करने की जरूरत….”- टी20 वर्ल्ड कप से पहले अंबाती रायडू ने जगजाहिर की सूर्या की सबसे बड़ी कमजोरी

मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 18 रनों से हार झेलनी पड़ी। रन चेज में मुंबई को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन गलत टेक्निक के चलते वह आंद्रे रसल के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. विराट कोहली बहुत ही तकनीकी क्रिकेटर हैं, जो उसे तीनों फाॅर्मेट में महान बनाता है: मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट टीम और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हेडन का कहना है कि कोहली बहुत ही ज्यादा तकनीकी क्रिकेटर हैं, जो उन्हें हर फाॅर्मेट में एक महान क्रिकेटर बनाती है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

3. RCB, CSK, RR और इन टीमों के खिलाड़ियों की कटेगी सैलरी, सुनील गावस्कर ने कहा कमीशन भी मत देना

विदेशी क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए अपने खिलाड़ियों की जल्द वापसी की मांग कर रहे हैं। इस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

4. IPL 2024: यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी देख निराश है RR फैंस, सोशल मीडिया पर सलामी बल्लेबाज की लगाई जमकर क्लास

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चेन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 21 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल का विकेट सिमरजीत सिंह ने झटका। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

5. “मुझे टीम से निकालने…” नीतीश राणा ने 10 मैचों के बाद वापसी कर KKR मैनेजमेंट के बारे में क्या बोला

KKR के बल्लेबाज नीतीश राणा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें मौका देने और भरोसा जताने के लिए टीम प्रबंधन को धन्यवाद दिया है। नीतीश राणा को उंगली की चोट के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके वजह से उन्हें 10 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने की KKR मेंटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात

केकेआर टीम के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बड़ा बयान दिया है। सिद्धू का कहना है कि जब हालात मुश्किल होते हैं तो गौतम गंभीर को प्रेरणा मिलती है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. Mother’s Day के मौके पर ऋषभ पंत ने शेयर किया ये स्पेशल वीडियो, आप भी देखें

ऋषभ पंत ने वीडियो में अपनी मां और बहन के साथ सभी प्यारी तस्वीरें यादें साझा की है। इस वीडियो के दरअसल दो हिस्से हैं, वीडियो एक पार्ट में पंत ने सफल क्रिकेटर बनने के बाद अपनी जर्नी को दिखाया है, तो वहीं दूसरे हिस्से में उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा की है। फैंस को पंत का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

8. IPL 2024: RR के खिलाफ मैच के बाद CSK अपने सुपरफैंस को देंगे बड़ा Surprise, जाने इसके बारे में सब कुछ यहां

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है और साथ ही अपने तमाम फैंस से अपील की है कि वो मुकाबले के खत्म होने के बाद भी थोड़ी देर स्टेडियम में ही रुके। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. ‘KKR IPL प्लेऑफ में पहुंचने की हकदार’ आरसीबी के पूर्व कोच ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा सबसे पहले जगह बनाने पर, आरसीबी टीम के पूर्व हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) केकेआर टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

10. KKR vs MI: रोहित का विकेट लेने के लिए वरुण चक्रवर्ती ने की थी स्पेशल प्लानिंग, खुद किया बड़ा खुलासा

ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में केकेआर ने मुंबई को 18 रनों से हराया था। तो वहीं मुकाबले में केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आउट करने के लिए स्पेशल प्लानिंग की थी। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

close whatsapp