May 17- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

May 17- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Rohit Sharma, Deepak Chahar & Jay Shah (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma, Deepak Chahar & Jay Shah (Photo Source: X/Twitter)

1. ‘उसे बल्ला घुमाने में खूब मजा आता है’, विराट कोहली ने बेटी वामिका के क्रिकेट प्रेम पर खुलकर की बात

विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में फैन्स के साथ अपने निजी जीवन के बारे में कुछ जानकारियां साझा की। उन्होंने अपनी बेटी वामिका की क्रिकेट में बढ़ती रुचि के बारे में भी खुलकर बात की। इससे हर कोई हैरान रह गया कि क्या वह पिता के नक्शेकदम पर चल सकती है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. शायद फैंस को पता न हो, आज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे अपना आखिरी मैच!

LSG vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस को एक अलग ही चिंता सता रही है, कई फैंस का मानना है कि, चूंकि ये मुंबई इंडियंस का इस सीजन आखिरी मैच है तो शायद उनके पूर्व कप्तान रोहित का भी ये मैच इस फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी मैच हो सकता है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

3. VIDEO: शुभमन गिल ने फिर जीत लिया दिल, SRH vs GT मैच रद्द होते ही छुए अभिषेक शर्मा की मां के पैर

SRH vs GT मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में एक खास घटना घटी, जो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। दरअसल गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने जिगरी दोस्त अभिषेक शर्मा और उनके परिवार से मुलाकात की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

4. तो क्या 2024 सीजन के बाद महेंद्र सिंह धोनी लेने जा रहे IPL से संन्यास? रॉबिन उथप्पा ने किया बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर पिछले कुछ समय से काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कई लोगों का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास ले लेंगे। अब धोनी के संन्यास को लेकर भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने अपना पक्ष रखा है।  (यहां पढ़े पूरी खबर) 

5. ‘उसे अपनी कमर…’ T20 World Cup से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर शेन वाॅटसन ने दिया बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ना सिर्फ खेलते हुए नजर आएंगे, बल्कि उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। तो वहीं अब इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वाॅटसन (Shane Watson) ने बड़ा बयान दिया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. T20 World Cup 2024: सेलेक्टर्स आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्शन नहीं कर सकते हैं – जय शाह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जिन खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ है, उनको लेकर बीसीसीआई के सेकेट्ररी जय शाह (Jay Shah) ने बड़ा बयान दिया है। शाह का कहना है कि सेलेक्टर्स आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्शन नहीं कर सकते हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. सुनील छेत्री ने अपने संन्यास को लेकर मुझे मैसेज किया था: विराट कोहली

भारत के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि प्रसिद्ध फुटबॉलर सुनील छेत्री ने उन्हें मैसेज किया था कि वो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने जा रहे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

8. CSK टीम को राहत देगा दीपक चाहर का ये वीडियो, पुरानी लय में नजर आया तेज गेंदबाज

CSK टीम के लिए RCB के खिलाफ होने वाला मैच काफी ज्यादा अहम है, इस मैच को जीत चेन्नई की सेना प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं कुछ दिनों पहले ही टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल गए थे, जिसके चलते वो मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। लेकिन अब उनके एक वीडियो ने फैन्स के अलावा टीम को भी राहत दी है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. IPL 2024 में GT का सफर खत्म होते ही निराश हुए शुभमन गिल, शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट

IPL 2024 में गुजरात टाइटंल की कप्तानी शुभमन गिल ने की, लेकिन वह टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए। जिसके बाद शुभमन भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए है और अब उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

10. पल-पल मौसम की जानकारी दे रहे हैं दिनेश कार्तिक, RCB फैन्स के लिए बने Weatherman

18 मई के दिन RCB बनाम CSK के बीच मुकाबला खेला जाएगा, वहीं ये मैच प्लेऑफ के हिसाब से दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। लेकिन 18 मई के दिन Bengaluru में बारिश के पूरे आसार हैं, ऐसे में RCB टीम के फैन्स का दिल टूट सकता है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

close whatsapp