IPL 2024: वानखेड़े में दिखा 'Rahul-Pooran' शो, LSG के बल्लेबाजों के आगे MI के गेंदबाजों की एक ना चली - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: वानखेड़े में दिखा ‘Rahul-Pooran’ शो, LSG के बल्लेबाजों के आगे MI के गेंदबाजों की एक ना चली

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

KL Rahul and Nicholas Pooran (Pic Source-X)
KL Rahul and Nicholas Pooran (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। लखनऊ की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने छह ओवर के भीतर ही 49 रन पर अपने दो विकेट खो दिए थे।

हालांकि टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। जहां एक तरफ कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए वहीं निकोलस पूरन ने 29 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 75 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आयुष बडोनी ने 10 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 22* रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रनों का योगदान दिया। दीपक हुडा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 11 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या ने 7 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 12* रनों का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि नुवान थुसारा ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मुंबई की ओर से यही दो गेंदबाज थे जिन्होंने इस मैच में विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने होंगे

मुंबई इंडियंस को अगर लखनऊ के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 215 रन बनाने होंगे। इस मैच में मेजबान की ओर से तिलक वर्मा नहीं खेल रहे हैं। हालांकि टीम के लिए अच्छी बात यह है कि सूर्यकुमार यादव काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस मैच में भी अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे।

यही नहीं लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई की ओर से रोहित शर्मा, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को भी महत्वपूर्ण पारी खेलनी होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया है और अब मैच जीतने के लिए गेंदबाजों को भी अपनी छाप छोड़नी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?