MLC 2023: आखिर करना क्या चाहते थे फिन एलन, मुफ्त में विरोधी टीम को दिया अपना विकेट
इस मुकाबले में सिएटल ओर्कास ने सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्स को 35 रनों से करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - जुलाई 16, 2023 5:59 अपराह्न

मेजर लीग क्रिकेट 2023 का चौथा मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्स और सिएटल ओर्कास के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले में सिएटल ओर्कास ने सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्स को 35 रनों से करारी शिकस्त दी। हालांकि इस मुकाबले में फिन एलन के रनआउट ने सबको हैरान कर दिया।
दरअसल चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन ने कैमरुन गैनन की गेंद को आसानी से खेला और उसके बाद वो आराम से चलते हुए दूसरे छोर की ओर जाने लगे। वो इस रन को काफी आसानी से पूरा कर सकते थे लेकिन फील्डर ने काफी चतुराई से गेंद को पकड़ा और रनर क्रीज की ओर फेंका। यह फील्डर और कोई नहीं बल्कि श्रीलंका के ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या थे।
जितनी देर में फिन एलन कुछ समझ पाते गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी और काफी निराशाजनक तरीके से फिन एलन रनआउट हो गए। उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा था कि यह आखिर कैसे हुआ। वो चुपचाप से मायूस होकर वापस पवेलियन लौट गए।
यह रही वीडियो:
WHAT JUST HAPPENED⁉️
Was this the only way Finn Allen could get out tonight?
HEADS-UP play and a BEAUTIFUL throw from Shehan Jayasuriya!
4⃣2⃣/1⃣ (3.2) pic.twitter.com/GZk5bkYG4Q
— Major League Cricket (@MLCricket) July 16, 2023
मुकाबले की बात की जाए तो सिएटल ओर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा शेहान जयसूर्या ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। SFC की ओर से लियाम प्लंकेट ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कोरी एंडरसन और हारिस राउफ ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में SFU 142 रन पर ऑलआउट हो गई। फिन एलन ने अपनी टीम की ओर से 10 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए जबकि शादाब खान ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैथ्यू वेड ने 16 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। सिएटल ओर्कास की ओर से कैमरा गैनन ने 4 वि