मोहम्मद सिराज ने देखिए कुछ इस तरह जॉनी बेयरस्टो को दिखाया पवेलियन का रास्ता
जॉनी बेयरस्टो का विकेट भारतीय टीम को काफी महत्वपूर्ण समय पर हासिल हुआ।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Aug 7, 2021 9:19 pm

इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान में खेल के चौथे दिन काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन के 2 सत्र समाप्त होने के बाद मेजबान टीम ने काफी शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए अपनी बढ़त को 150 करीब पहुंचा लिया था। इस मैच के दौरान हमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली जिसमें तीसरे दिन मोहम्मद सिराज और जेम्स एंडरसन के बीच बहस देखने को मिली थी।
इसी में खेल के चौथे दिन एकबार फिर से भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज ने टीम को जहां दिन की पहली सफलता दिलाई तो वहीं उसके बाद जब उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का महत्वपूर्ण विकेट हासिल करते हुए टीम को वापसी दिलाई उसकी भी तारीफ सभी करते दिखे।
दरअसल बेयरस्टो ने कप्तान रूट के साथ काफी तेजी से 42 रन जोड़ते हुए अचानक इंग्लैंड को मैच में मजबूत स्थिति की तरफ ले जाते दिखे। इसी दौरान पारी के 58वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने बेयरस्टो के खिलाफ एक शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल किया जिसपर उन्होंने पुल शॉट खेला लेकिन वह सीधे जडेजा के पास चला गया।
सिराज ने आउट करने के बाद इस तरह मनाया जश्न
इस तरह बेयरस्टो का विकेट गिरने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था, लेकिन यह भारतीय टीम के लिए काफी सही समय पर आया। क्योंकि वह 50 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बना चुके थे और उनके अधिक समय तक पिच पर रहने से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हो सकता था। बेयरस्टो को इस मैच में ओली पोप की जगह शामिल किया गया है जो टेस्ट मैच से ठीक पहले अपना फिटनेस टेस्ट नहीं पास कर पाए थे।
यहां पर देखिए उस विकेट का वीडियो:
SMASHED STRAIGHT TO THE MAN! 😌
Siraj sends-off Bairstow 🤫Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! 📺#ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #MohammedSiraj pic.twitter.com/AexNyvMEej
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 7, 2021