पांच बार जब दर्शकों ने स्टेडियम में खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया
एशेज 2023 का ओपनिंग मुकाबला काफी शानदार रहा। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - जून 21, 2023 1:44 अपराह्न

कोई भी खेल बिना दर्शकों के खेला ही नहीं जा सकता है। बिना उनके प्यार और सपोर्ट के कोई भी खेल पूरा नहीं हो सकता है। कभी-कभी क्रिकेट में ऐसा देखने को मिलता है कि तमाम दर्शक अपने इमोशन को रोक नहीं पाते हैं और वो विरोधी टीम के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने लगते हैं।
वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि विरोधी टीम के खिलाड़ी दबाव में आ जाए और उनकी टीम इस मैच में जीत दर्ज कर ले। आज हम आपको ऐसे ही पांच उदाहरण के बारे में बताते हैं जब तमाम दर्शकों ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया।
5- एशेज 2023 के ओपनिंग मुकाबले में इंग्लैंड दर्शकों ने स्टीव स्मिथ का उड़ाया मजाक

एशेज 2023 का ओपनिंग मुकाबला काफी शानदार रहा। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी। कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में अपनी टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्हें जीत दिलाई।
हालांकि पहले टेस्ट के दौरान ऐसा भी देखा गया कि कई इंग्लिश दर्शकों ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का जमकर मजाक उड़ाया। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सैंडपेपर मामले में स्टीव स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों से माफी मांगी थी और वो रो पड़े थे।
इसी को लेकर तमाम इंग्लिश फैंस ने पहले टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ का मजाक उड़ाते हुए जोर-जोर से कहा, ‘आप को रोते हुए टीवी में देखा स्मिथ।’ हालांकि स्टीव स्मिथ ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और उन्होंने मुस्कुराकर अपना जवाब दिया।