MS Dhoni: CSK के IPL से बाहर होने के बाद अगले ही दिन रांची पहुंचे धोनी, एयरपोर्ट का वीडियो देखें
MS Dhoni: CSK के दिग्गज पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई के आखिरी मैच के बाद अपने घर रांची पहुंच गए हैं। देखें वीडियो
अद्यतन - May 19, 2024 7:08 pm

MS Dhoni: आईपीएल के 17वें सीजन में सभी चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई हो चुकी हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस हार के साथ ही चेन्नई (CSK) का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हुआ और शायद धोनी का आईपीएल सफर भी। माना जा रहा है की यह सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है और वह संन्यास की घोषणा कर देंगे। गौरतलब है की टूर्नामेंट के दौरान धोनी को घुटने की चोट और दर्द में देखा गया है, ऐसे में उनका अगले साल आईपीएल खेलना नामुमकिन लग रहा है।
CSK के आखिरी मैच के बाद धोनी पहुंचे रांची
CSK के दिग्गज पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई के आखिरी मैच के बाद अपने घर रांची पहुंच गए हैं। RCB और CSK के बीच शनिवार को खेला गए मुकाबले में चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 201 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने की जरूरत थी। हालाँकि, धोनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे ।
टीम को जीत ना दिलाने के बाद धोनी को खुद पर गुस्सा करते देखा गया था। लेकिन अगले ही दिन धोनी अब घर वापस पहुंच गए हैं और हल्के मूड में दिख रहे थे। धोनी ने फैंस को मुस्कुराते हुए देखा गया और उन्हें हेल्लो भी किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय धोनी हल्के नीले रंग की टी-शर्ट में नजर आए। आप पूरा वीडियो नीचे देख सकते हैं:
MS Dhoni Back to Ranchi ❤️ #MSDhoni pic.twitter.com/s166DEtilh
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) May 19, 2024
आपको बता दें कि, हार के बाद धोनी निराश थे और उन्हें RCB के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते हुए देखा गया जब टीम के खिलाफी अपनी जीत का जश्न मना रहे थे।
क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल था?
इस सवाल पर रॉबिन उथप्पा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमने एमएस को आखिरी बार देखा है। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो इन चीजों को हल्के में लेते हैं। वह निश्चित रूप से दहाड़ते हुए वापस आएंगे। यहां तक कि कहानी के साथ, मैंने उन्हें केवल आखिरी 4 या 5 ओवरों में बल्लेबाजी करते देखा है , इसका एक कारण है।
वहीं एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सुरेश रैना ने जियो सिनेमा से कहा, “ऋतुराज गायकवाड़ को परिपक्व होने के लिए और समय चाहिए, इसलिए एमएस धोनी को एक और सीज़न खेलना चाहिए।”