न्यूजीलैंड में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के बारे में जानिए सभी जानकारी कब और कहां पर देख सकते हैं, मैच का सीधा प्रसारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के बारे में जानिए सभी जानकारी कब और कहां पर देख सकते हैं, मैच का सीधा प्रसारण

न्यूजीलैंड की मेजबानी में 7 अक्टूबर से त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम भी खेलते हुए नजर आयेगी।

New Zealand cricket. (Photo by INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images)
New Zealand cricket. (Photo by INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images)

7 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज का आगाज देखने को मिलेगा, जिसमें 2 अन्य टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश की है। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए तीनों ही टीमों के लिए अपनी खामियों को दूर करने का यह काफी शानदार मौका है। जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया के हालात को देखते हुए काफी लाभ मिलने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड पड़ोसी देश होने के चलते वहां कि पिचों पर भी कुछ वैसा ही उछाल देखने को मिलेगा।

इस त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच में खेला जाएगा। बता दें पाकिस्तान ने हाल में ही अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उस सीरीज में टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी मौजूद नहीं थे, जो अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

जिसके बाद ऐसी उम्मीद भी लगाई जा रही है, कि वह इस टी-20 सीरीज में खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम को लेकर बात की जाए तो उनको भी हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैपल-हेडली सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि बांग्लादेश ने अपनी पिछली टी-20 सीरीज यूएई के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए तीनों टीमों पर डालिए एक नजर:

न्यूजीलैंड – केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डीवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिचल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

पाकिस्तान – बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, शाहीन अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, शान मसूद, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर, हारिस रउफ, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम।

बांग्लादेश – शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, यासिर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन, आफिफ हुसैन, इबादत हुसैन, मोस्देक हुसैन, हसन महमूद, मुस्ताफिजुर रहमान, शब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, नजमुल हसैन शांतो।

यहां पर देखिए पूरी सीरीज का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

तारीख मैच जानकारी समय
7 अक्टूबर, शुक्रवार  पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 7:30 AM
8 अक्टूबर, शनिवार न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 11:30 AM
9 अक्टूबर, रविवार न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश 11:30 AM
11 अक्टूबर, मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 7:30 AM
12 अक्टूबर, बुधवार बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड 7:30 AM
13 अक्टूबर, गुरुवार बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान 7:30 AM
14 अक्टूबर, शुक्रवार फाइनल, हेगेली ओवल 7:30 AM

ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

न्यूजीलैंड के हेगेली ओवल के मैदान पर इस त्रिकोणीय सीरीज के सभी मैचों का आयोजन किया जाएगा। वहीं भारत में इस सीरीजी का सीधा प्रसारण वैसे तो किसी चैनल पर नहीं होगा लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जरूर की जाएगी।

close whatsapp