अक्टूबर 13- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अक्टूबर 13- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें

Cricket World (Image Credit- Twitter X)
Cricket World (Image Credit- Twitter X)

1. CWC 2023: जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी के बीच ज्यादा घातक कौन हैं? गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

क्रिकेट जगत में आए दिन यह चर्चा देखने को मिलती है कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी में से कौन बेहतर गेंदबाज हैं? तो वहीं अब इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. World Cup 2023: 48 साल के इतिहास में सबसे खराब दौर, ऑस्ट्रेलिया के इन आंकड़ों को देखकर चौंक जाएंगे आप

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पांच बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Cricket Team) टूर्नामेंट इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप 2023 में भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था। लेकिन मौजूदा संस्करण के अपने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

3. ‘मुझे वहां डर लग रहा था’- भारत छोड़ने के बाद पहली बार सामने आया जैनब अब्बास का पोस्ट

पाकिस्तान की फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जैनब अब्बास ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने बीच वर्ल्ड कप में भारत छोड़ दिया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी हो रहा था, उससे वह ‘भयभीत और डर’ महसूस कर रही थीं। एंकर जैनब अब्बास वर्ल्ड कप 2023 को कवर करने भारत आई थी। लेकिन जल्द ही वह पाकिस्तान वापस चली गईं। फिर पता चला कि अपने पुराने पोस्ट की वजह से उन्हें भारत छोड़ना पड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, केन विलियम्सन की हुई वापसी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन अनफिट रहने के चलते पहले दो मैचों का हिस्सा नहीं बने थे। बांग्लादेश के खिलाफ केन विलियम्सन शानदार वापसी करने के लिए तैयार है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. World Cup 2023: पुलिस को मिली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी..! IND vs PAK मैच के दिन तैनात रहेंगे 11 हजार सुरक्षाकर्मी

IND vs PAK: ICC ODI World Cup 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अहमदाबाद के पुलिस कमिशनर जीएस मलिक के अनुसार कुछ खतरे सामने आए हैं, जिसके चलते इस (IND vs PAK) मेगा-क्लैश के लिए हाई-लेवल सिक्योरिटी अरेंजमेंट किए जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने की शानदार शुरूआत, पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने लिटन दास को दिखाया पवेलियन का रास्ता

CWC 2023, NZ vs BAN: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं मैच में कीवी टीम की एकदम शानदार शुरूआत हुई है। बता दें कि बांग्लादेशी पारी की पहली ही गेंद पर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने ओपनर बल्लेबाज लिटन दास को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ग्लेन फिलिप्स के सामने बेबस दिखे नजमुल हसन शान्तो, न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 11वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और टीम ने बांग्लादेश के चार विकेट जल्द गिरा दिए हैं। बांग्लादेश के शानदार बल्लेबाज नजमुल हसन शान्तो इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ग्लेन फिलिप्स ने लिया। यह सब हुआ न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में। (पढ़ें पूरी खबर)

8. क्या आप शोएब अख्तर के “फीमेल वर्जन” से मिले? पाकिस्तानी दिग्गज ने खुद कराया परिचय

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar आखिरकार अपने “हमशक्ल” को खोज निकालने में कामयाब रहे, और रावलपिंडी एक्सप्रेस ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर समानताएं भी गिनाई। खैर, भारत के विराट कोहली, शिखर धवन, और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के जैसे दिखने वाले लोग पुरुष हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शोएब अख्तर की हमशक्ल एक महिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?