October 15- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Oct 15, 2023 3:48 pm

1. ICC World Cup 2023: विराट कोहली से जर्सी लेने पर वसीम अकरम ने बाबर आजम को लगाई लताड़!
वर्ल्ड कप में कल 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच 12वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि भारत ने इस मैच में पाक टीम को 7 विकेट से हराकर, वर्ल्ड कप में उस से कभी ना हारने के अपने रिकाॅर्ड को भी कायम रखा। दूसरी ओर, इस मैच के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम विराट कोहली के कुछ साइन की हुई जर्सी लेते हुए नजर आए। तो वहीं अब इस बात को लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर को खूब खरी-खोटी सुनाई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
2. World Cup 2023: अहमदाबाद पहुंचे IShowSpeed को जय शाह ने पहले किया टोटल Ignore…! और फिर खिंचवाई तस्वीर
World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले ने देश भर में खूब सुर्खियां बटोरी है। भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट जगत से जुड़े बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मैच के दौरान टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए थे (पढ़ें पूरी खबर)
3. IND v PAK: विराट कोहली ने रोहित की पत्नी रितिका को लगाया गले, अनुष्का हुई गुस्से से लाल!
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। भारत ने शनिवार, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। मैच के बाद, जब टीम होटल लौटी, तो वहां कुछ खिलाड़ियों की पत्नी जो स्टेडियम में ‘मेन इन ब्लू’ को चीयर करने गए थे, वो भी मौजूद थी। इसी दौरान विराट कोहली रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के पास गए और उनको गले लगाया। (पढ़ें पूरी खबर)
4. पाकिस्तान को हराने के बाद मुश्किल से होटल पहुंची टीम इंडिया, अहमदाबाद की सड़कों पर उतर आए थे फैन्स
वर्ल्ड कप 2023 में सभी को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपरहिट मुकाबले का इंतजार था, वो इंतजार कल यानी की 14 अक्टूबर को खत्म हो गया और टीम इंडिया ने जीत अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के मैदान पर हुए इस मैच को देखने लाखों लोग पहुंचे थे, वहीं जीत के बाद भारतीय टीम का होटल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया था और इसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. World Cup 2023: IND vs PAK मैच के दौरान महिला पुलिस कर्मी और फैन के बीच हुई झड़प
World Cup 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत दर्ज कर अपना 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। मैदान के अंदर के रोमांच से तो फैंस काफी ज्यादा एंटरटेन हुए हैं। लेकिन साथ ही स्टेडियम में कुछ ऐसे दृश्य देखने को मिले जिसने खूब सुर्खियां बटोरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी और स्टेडियम में बैठे एक फैन के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. ‘रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों का अपमान किया’- शोएब अख्तर का बड़ा बयान
टीम इंडिया ने कल (14 सितंबर) ICC वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। शोएब अख्तर ने कहा कि भारतीय कप्तान शनिवार को अहमदाबाद में मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरी तरह हावी रहे। (पढ़ें पूरी खबर)
7. IND vs PAK: ‘यह ICC नहीं BCCI का इवेंट लग रहा’- पाकिस्तान की हार से बौखलाए टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर
भारत और पाकिस्तान के बीच ICC वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ एकतरफा अंदाज में रौंदे जाने के बाद पाकिस्तान के टीम निदेशक मिकी आर्थर ने बीसीसीआई पर तंज कसा है। पाकिस्तान के टीम निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने डिफेंसिव अप्रोच अपनाया और खुलकर अपना खेल नहीं दिखा सकी। (पढ़ें पूरी खबर)
8. ENG vs AFG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ENG vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला इंग्लैंड (England) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच दोपहर 2 बजे से अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है, वहीं अफगानिस्तान की टीम में नजीबुल्लाह जादरान की जगह इकरम अलीखिल की एंट्री हुई है।
ENG vs AFG: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
इंग्लैंड:
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपली
अफगानिस्तान:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमुतल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक