पाकिस्तान टीम को अपनी फिटनेस की कोई भी परवाह नहीं है, कोलकाता के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया बिरयानी और कबाब
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म से यह ऑर्डर किया।
अद्यतन - Oct 31, 2023 3:11 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 29 अक्टूबर को टीम होटल के डिनर को छोड़कर कोलकाता के मशहूर जम जम रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म से यह ऑर्डर किया। बता दें, पाकिस्तान टीम इस समय कोलकाता में है और वो ईडन गार्डंस में आज यानी 31 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल रही है। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में इतना अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने अभी तक 6 मैच में से दो में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान को अगर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इस मैच को अपने नाम ना कर पाई तो वो सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी।
न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलकाता के मशहूर रेस्टोरेंट से बिरयानी, कबाब और छाप आर्डर किया था। Zam Zam रेस्टोरेंट के डायरेक्टर Shadman Faize ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था कि पाकिस्तान टीम में यह आर्डर किया है लेकिन बाद में उन्हें पता चला। Shadman Faize ने ANI को बताया कि ‘यह ऑर्डर ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म से आया था। उन्होंने तीन चीज ऑर्डर की थी बिरयानी, कबाब और छाप।
उन्होंने रविवार की शाम 7 बजे ऑर्डर किया। पहले हमें यह बात नहीं पता थी लेकिन बाद में हमें पता चल गया। उम्मीद करता हूं कि उन्हें यहां का खाना पसंद आया होगा। अलग-अलग शहर के लोगों को यहां आकर हमारे खाने को टेस्ट जरूर करना चाहिए। कोलकाता के बिरयानी बनाने का स्टाइल बहुत ही अलग है और पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है।’
पाकिस्तान टीम को अब यहां से सभी मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है
पाकिस्तान टीम के लिए अब मुकाबला जीतना बहुत ही जरूरी हो गए हैं। टीम के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा है।
गेंदबाजों की बात की जाए तो शाहीन शाह अफरीदी के अलावा कोई भी गेंदबाज अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। अब देखना यह है कि इस समय खेले जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में कौनसा खिलाड़ी सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है?