VIDEO: फ्लॉप विराट कोहली को आज कल मैदान पर गुस्सा बहुत आता है, एक बार फिर….
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 24, 2022 6:59 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी टी-20 विश्व कप की फाॅर्म को बांग्लादेश दौरे पर जारी नहीं रख सके हैं। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक लगाने वाले विराट पहले टेस्ट मैच की तरह दूसरे टेस्ट मैच में भी फ्लाॅप साबित हुए।
ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 24 रन पर आउट होने वाले विराट कोहली दूसरी पारी में 22 गेंद खेलने के बाद बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोमिनुल हक को शाॅट लेग पर कैच दे बैठे। अपनी इस पारी में वो सिर्फ एक रन ही बना सके।
तैजुल इस्लाम और विराट कोहली मैदान पर ही भिड़ गए
मेहदी हसन मिराज द्वारा कोहली का विकेट लेने के बाद तैजुल इस्लाम की खुशी को कोई ठिकाना नहीं रहा और बांग्लादेशी खिलाड़ियों की खुशी की चुभन विराट कोहली की आंखों में साफ दिख रही थी। लेकिन इसी दौरान विराट कोहली और तैजुल इस्लाम के बीच कहा सुनी हुई, और विराट कोहली ने उनसे आंख मिलाते हुए कुछ शब्द कहे।
इसी दौरान बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन बीच में आकर अपने खिलाड़ियों को संभालते हैं तो अंपायर भी विराट से जाने को कहते हैं। अगर आज शाकिब नहीं होते तो तैजुल और विराट के बीच जुबानी जंग देखने को मिल सकती थी।
देखें वीडियो-
😂😂😂😂😂😂 chokli and his attitude 😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/l9LyBFvvm9
— Awais Zia (@AwaisZia2407) December 24, 2022
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच के तीसरे दिन का हाल-
मैच के तीसरे दिन आज बांग्लादेश ने 7 रन से आगे खेलना शुरू किया है। लेकिन 5 रन पर ओपनर नजमुल हसन शंतो आउट हो गए है। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक भी 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे।
इसके बाद लिटन दास के 73 और जाकिर हसन के 51 रनों के दम पर बांग्लादेश ने किसी तरह 231 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 145 रनों का टारगेट रखा। इस टारगेट को देखकर लग रहा था कि भारतीय टीम मैच को आसानी से जीत लेगी।
लेकिन मेहदी हसन मिराज (3) और कप्तान शाकिब अल हसन (1) ने जल्दी विकेट निकालकर मैच को रोमांचक बना दिया है। मैच के चौथे दिन भारत को जीत के लिए 100 रनों की जरूरत हैं, तीसरे दिन की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं।