पाकिस्तान सुपर लीग में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर पहुंचा फैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान सुपर लीग में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर पहुंचा फैन

फैन ने पहनी एक साथ कई इंटरनेशनल टीमों की जर्सी।

PSL 2022. (Photo Source: Twitter)
PSL 2022. (Photo Source: Twitter)

इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग का रोमांच अपने चरम पर है, हर दिन के साथ सुपरहिट मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। साथ ही हर दिन के साथ मुकाबले कड़े भी होते जा रहे हैं, जिससे लोगों को लीग देखने में डबल मजा आ रहा है। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में कई बार अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती है, लेकिन इस बार कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया है जिसे देखने वाला हर कोई हैरान हो गया है और उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान सुपर लीग में पहुंची भारतीय टीम की जर्सी

आज के समय में हर देश ने अपनी टी-20 लीग शुरू कर दी है, जिससे वहां के खिलाड़ियों को फायदा होता है और टीम मालिक अच्छा बिजनेस भी कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी इन लीगों में ऐसा कुछ हो जाता है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जबां पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान फैन ऐसा कुछ दिया, जिसने मैच से ज्यादा ध्यान खींच लिया और एक बार फिर साबिक कर दिया की क्रिकेट फैन्स कैमरे पर आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

*PSL का मैच देखने पहुंचे फैन ने पहनी एक साथ कई इंटरनेशनल टीमों की जर्सी।
*इस युवा दीवाने फैन ने पहन रखी थी एक साथ 7 इंटरनेशनल टीमों की जर्सी।
*इस दौरान टीम इंडिया की जर्सी में इस फैन ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां।
*ये युवा फैन एक के बाद एक उतारता गया पूरी की पूरी 7 जर्सियां।

यहां देखें उस फैन का वायरल हुए वीडियो

माइकल वॉन ने PSL को बताया बेस्ट

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर बयान दिया था, जहां उन्होंने इस लीग की जमकर तारीफ की थी और ट्वीट करते हुए लिखा था- PSL दुनिया की दूसरी सबसे बेस्ट लीग है, आने वाले समय में ये IPL की बराबरी कर लेगी।

close whatsapp