बड़े भाई दीपक चाहर से पहले ही राहुल चाहर ने कर ली शादी - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़े भाई दीपक चाहर से पहले ही राहुल चाहर ने कर ली शादी

ईशानी और राहुल चाहर की गोवा में हुई शादी।

Rahul Chahar (Image Credit- Instagram)
Rahul Chahar (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के युवा स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने अपने जीवन की नई पारी शुरू कर दी है, जहां उन्होंने फैशन डिजाइनर ईशानी संग 7 फेरे ले लिए हैं। ये कपल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई हुई थी, वहीं अब सोशल मीडिया पर राहुल और ईशानी की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही इस कपल ने एक खास जगह शादी की है, साथ इस शादी से राहुल के बड़े भाई दीपक चाहर की भी तस्वीरें सामने आई हैं।

ईशानी और राहुल चाहर हुए एक-दूजे के

स्टालिश खिलाड़ी राहुल चाहर हमेशा से ईशानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेबाक रहे हैं, जहां ये कपल सोशल मीडिया पर काफी पहले से एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करता आया है। साथ ही कई बार ईशानी को IPL के दौरान भी देखा गया था, जब वो राहुल चाहर को चीयर करने पहुंची थी। साथ ही अपनी शादी से पहले राहुल और ईशानी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें ये कपल समंदर में इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे थे।

*ईशानी और राहुल चाहर की गोवा में हुई शादी।
*राहुल चाहर ने पहनी हुई थी सफेद रंग की शेरवानी।
*वहीं ईशानी भी अपने लहंगे में लग रही थी काफी ज्यादा सुंदर।
*राहुल ने इंस्टाग्राम पर डाली अपनी फेरों की तस्वीरें।

यहां देखें शादी की कुछ तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Chahar (@rdchahar1)

इस साल पंजाब से खेलेंगे राहुल

वहीं आईपीएल में राहुल चाहर का मुंबई टीम से नाता टूट गया है, ये स्पिन गेंदबाजों काफी सालों से इस टीम का हिस्सा था। वहीं इस बार के मेगा ऑक्शन में राहुल को पंजाब किंग्स टीम ने अपने नाम किया है और इसके लिए उन्हें 5 करोड़े से ज्यादा की रकम दी गई है।

close whatsapp