राशिद खान पिता के निधन के बाद भी घर नहीं गए, कह दीं ये ज़ज़्बाती बातें
अद्यतन - जनवरी 4, 2019 10:59 अपराह्न

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पिता के निधन के बावजूद बिग बैश लीग (बीबीएल) में ऐडिलेड स्ट्राइकर्स की आरे से खेलने के लिए मैदान में उतरे। जब उनके पिता का निधन हुआ था, उस समय वह ऐडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे थे। ऐसे में उन्होंने घर न जाने की बजाय ऑस्ट्रेलिया में लीग क्रिकेट खेलने का फैसला लिया है। वो घर नहीं जाएंगे, बिग बैश लीग खेलते रहेंगे।
इस दुखद घटना ने राशिद को झकझोर दिया। उन्होंने ट्वीट पर इस संबंध में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा था कि उनके पिता का उनके जीवन में क्या स्थान है और वह उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।
राशिद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान को खो दिया। वह मेरे पिता हैं। मुझे अब समझ आ गया है कि आप मुझे हमेशा मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहते थे।’
I lost my father at a very critical time. I always wanted him to see me play @cricketworldcup. He is not with me however the love & support of my family, friends & fans was tremendous.Many thanks for all supporting messages & calls. Plz keep my father in your 🤲🏼#IMISSYOuDAD 😢
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) January 4, 2019
राशिद ने इस तरह फिर पिता को याद किया : राशिद खान ने आज एक बार फिर ट्विटर पर उन्हें याद किया। उनके इस ट्वीट में भी पिता को खोने का दर्द झलक रहा था।
उन्होंने कहा कि मैने अपने पिता को बेहद क्रिटिकल समय खोया है। मैं उन्हें खुद को क्रिकेट विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहता था। अब वह मेरे साथ नहीं है। बहरहाल मेरे परिवार, दोस्तों और समर्थकों का प्यार मेरे साथ है। सभी को मेरा समर्थन करने वाले कॉल्स और संदेशों के लिए धन्यवाद।
https://twitter.com/RealAmishaPatel/status/1081112687231287296
राशिद को इस तरह दिलासा दे रहे हैं फैंस : बहरहाल सोशल मीडिया पर राशिद को उनके समर्थक भरपूर दिलासा दे रहे हैं। यहां सभी उन्हें मजबूती से डटे रहने और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें दिलासा देते हुए कहा कि कौन कहता है कि उनके पिता उन्हें विश्व कप में खेलते हुए नहीं देखेंगे। वह तुम्हें स्वर्ग से क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि करिश्माई स्पिनर राशिद के पिता का मैच से 24 घंटे पहले रविवार को ही निधन हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह नए साल की पूर्वसंध्या पर सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मैदान में उतरे।