'उस खिलाड़ी को बैन कर देना चाहिए'- चहल को 15वीं मंजिल से लटकाने वाले क्रिकेटर पर रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उस खिलाड़ी को बैन कर देना चाहिए’- चहल को 15वीं मंजिल से लटकाने वाले क्रिकेटर पर रवि शास्त्री

युजवेंद्र चहल आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

Yuzi Chahal and Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
Yuzi Chahal and Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री उस खुलासे से हैरान हैं जो हाल ही में युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 के दौरान किया है। चहल ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में रविचंद्रन अश्विन के साथ बात करते हुए खुलासा किया था किस तरह से आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस की पोस्ट मैच पार्टी में एक दूसरे क्रिकेटर बंदे ने नशे में धुत होकर उनको 15वीं मंजिल की बालकनी से लटका दिया था।

हालांकि चहल ने कहानी को मजाकिया अंदाज में बताया, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। 31 वर्षीय, 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चले गए थे और विराट कोहली के नेतृत्व में खेले, जहां उन्होंने कई मैच विनिंग प्रदर्शन किए। उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन नहीं किया गया था और वह इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।

उस खिलाड़ी पर लगा दिया जाए प्रतिबंध: रवि शास्त्री

शास्त्री ने चहल के उस खुलासे पर रिएक्शन देते हुए कहा कि चहल के आरोपों में शामिल व्यक्ति पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए।। शास्त्री ने इस घटना को मजाकिया नहीं बताया है उन्होंने कहा कि यह चिंता करने वाली बात है, यदि कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो उसका दिमाग सही स्थिति में नहीं है।

रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि, “उन्हें नहीं पता कि कौन इस मामले शामिल था लेकिन उसे कोई होश नहीं था। यह बड़ी चिंता की बात है। इस तरह की घटना हंसने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस तरह की घटना आज होती है तो उस खिलाड़ी को फौरन बैन कर देना चाहिए और रिहेब सेंटर भेजना चाहिए। साथ ही दोबारा कभी क्रिकेट पिच के पास भी नहीं आने देना चाहिए।

चहल ने इससे पहले भी ऐसी घटना के बारे में बताया था। चहल ने तब पहली वाली घटना के बारे में बताया था कैसे 2011 में जब मुंबई इंडियंस ने चैम्पियंस लीग जीता था तब वे लोग चेन्नई में थे। तब एंड्रयू सायमंड्स और जेम्स फ्रेंकलिन आए और उन्होंने मस्ती में चहल के हाथ-पैर बांध दिए और फिर मुंह पर टेप भी लगा दी। इस दौरान दोनों के होश इतने गुम थे कि वो चहल को खोलना भूल गए और सुबह जब सफाई करने वाला बंदा आया तो उसने चहल को खोला।

close whatsapp