WTC 2023 फाइनल की भारतीय प्लेइंग XI में नहीं मिली रविचंद्रन अश्विन को जगह, जाने रोहित शर्मा से कि आखिर क्यों अनुभवी स्पिनर को नहीं मिला मौका? - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 फाइनल की भारतीय प्लेइंग XI में नहीं मिली रविचंद्रन अश्विन को जगह, जाने रोहित शर्मा से कि आखिर क्यों अनुभवी स्पिनर को नहीं मिला मौका?

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

Rohit Sharma and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इस फाइनल में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी है।

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। तमाम लोग इस चीज से बिल्कुल भी खुश नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रविचंद्रन अश्विन का टेस्ट प्रारूप में रिकॉर्ड काफी कमाल का है। यही नहीं वो ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

भले ही इंग्लिश परिस्थितियों में इस समय तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी लेकिन रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। हमने यह फैसला यहां की परिस्थिति और मौसम को देख कर लिया है। मुझे नहीं लगता कि पिच में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अच्छा क्रिकेट खेलना है और टॉप पर अपनी जगह बनानी है।

हम इस मैच में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर रहे हैं। स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं। रविचंद्रन अश्विन को टीम से बाहर करना हमेशा बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि उन्होंने पिछले कई सालों से हमारी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। लेकिन टीम को जो जरूरी होता है वही फैसला लिया जाता है। रहाणे के आने से हमारी टीम में काफी अनुभव आ गया है क्योंकि उन्होंने भी 80 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।’

रोहित शर्मा खेल रहे अपना 50वां टेस्ट मुकाबला

बता दें, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने भी भारतीय टीम की ओर से अभी तक तीनों ही प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो वो ICC पुरुष टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में दूसरे स्थान पर है। रविचंद्रन अश्विन ने ऐसे कई मुकाबले हैं जो अपने दम पर भारत को जिताए हैं। उन्होंने हमेशा से ही काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले सीजन में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने उस सत्र में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाए थे। हालांकि अब इस सीजन की ट्रॉफी को भारत जरूर जीतना चाहेंगे।

https://twitter.com/GillSznn/status/1666375875271458816?s=20

close whatsapp