SA vs IND 2023-24: केएल राहुल की विकेटकीपिंग के कायल हुए संजय मांजरेकर; धोनी के साथ तुलना करते हुए कह गए चौंकाने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: केएल राहुल की विकेटकीपिंग के कायल हुए संजय मांजरेकर; धोनी के साथ तुलना करते हुए कह गए चौंकाने वाली बात

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है।

Sanjay Manjrekar, MS Dhoni and KL Rahul. (Image Source: X/Getty Images)
Sanjay Manjrekar, MS Dhoni and KL Rahul. (Image Source: X/Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया ODI सीरीज के दौरान केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी की सराहना की और साथ ही उनकी विकेटकीपिंग की तुलना महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) से की।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में तीन मैचों की ODI सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पार्ल में खेले गए अंतिम ODI मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 78 रनों से मात देकर ऐतिहासिक सीरीज जीती थी।

MS Dhoni की तरह तेज और चतुर है KL Rahul: Sanjay Manjrekar

इस मैच के दौरान राहुल ने स्टंप के पीछे से बेहतरीन DRS कॉल लिए, जिसके लिए संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कीपर की जमकर तारीफ की। मांजरेकर का मानना है कि जब DRS कॉल की बात आती है, तो केएल राहुल (KL Rahul) महान विकेटकीपर एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरह तेज और चतुर है।

यहां पढ़िए: लो भाई खुल गई भारतीय टीम के बल्लेबाजों की पोल, नहीं झेल पा रहे रफ्तार भरी गेंदबाजी

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा, “इन दिनों, जब आप केएल राहुल को मैदान पर देखते हैं, तो वह बहुत शांत और चतुर नजर आते हैं। केएल राहुल बतौर कप्तान सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे। वह टीम इंडिया के कप्तान के रूप में काफी सहज नजर आते हैं।”

वह DRS के विशेषज्ञ बन गए हैं: Sanjay Manjrekar

मांजरेकर ने आगे कहा, “उन्होंने आईपीएल में, दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट मैच में और ODI मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। मुझे लगता है कि केएल राहुल दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई बड़ी गलती नहीं करेंगे। वह DRS के विशेषज्ञ बन गए हैं। विकेटकीपिंग को लेकर उनका नेचुरल ज्ञान एमएस धोनी के समान ही है।”

आपको बता दें, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है, जहां मेहमान टीम ने मात्र 24 रनों के स्कोर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?