क्या यार! टीम इंडिया में चयन ना होने का गुस्सा संजू सैमसन जिम में निकालते हैं सारा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या यार! टीम इंडिया में चयन ना होने का गुस्सा संजू सैमसन जिम में निकालते हैं सारा!

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ था टीम इंडिया चयन।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

जब भी टीम इंडिया का ऐलान किसी भी सीरीज के लिए होता है और उस टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं होता है, तो सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच जाता है। लेकिन इस खिलाड़ी ने आज तक कही ही भी इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है, दूसरी ओर संजू हर बार सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ा पोस्ट डालकर खुद को उत्साहित रखते हैं।

अब सीधे IPL में ही नजर आएंगे संजू सैमसन

31 मार्च से IPL 2023 की शुरूआत होने जा रही है, इस टूर्नामेंट के जरिए संजू सैमसन की मैदान पर वापसी होगी और राजस्थान की कप्तानी फिर से करेंगे। इससे पहले साल 2022 के IPL में संजू की कप्तानी में राजस्थान टीम ने फाइनल मैच खेला था, जहां गुजरात के हाथों टीम हार गई थी।

संजू सैमसन चयन ना होने पर भी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं

*हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ था टीम इंडिया चयन।
*लेकिन एक बार फिर से संजू का नहीं हुआ इस वनडे सीरीज के लिए टीम में चयन।
*उसके बाद इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर लगाई एक स्टोरी।
*जहां अपनी इंस्टाग्राम की इस स्टोरी वाली तस्वीर में संजू जिम में आ रहे हैं नजर।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजू सैमसन ने लगाई थी ये वाली तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

इस टीम में नहीं हुआ संजू का चयन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

शशि थरूर ने भी किया था इस खिलाड़ी के लिए ट्वीट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में संजू के चयन ना होने पर  शशि थरूर ने भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि- और संजू सैमसन का क्या? उनका वनडे में 76 औसत है लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह अच्छी बात है कि जो इस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है उसे आप लगातार मौके दे रहे हैं लेकिन उन खिलाड़ियों का क्या जो काफी टैलेंटेड है।

close whatsapp